खबर
Top News

देखिए वीडियो: शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 3:42 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में कथित जहरीली और मिलावटी शराब से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14 तक पहुंच गया है।

कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन से लेकर आबकारी विभाग तक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर की जानकारी सामने आई है। जांच में उत्तर प्रदेश के ललितपुर से शराब की सप्लाई और नकली रैपर-QR कोड के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। प्रशासन ने कुछ शराब दुकानों को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

14 मौतों के बाद सबसे बड़ा सवाल- आखिर प्रशासन को भनक क्यों नहीं लगी?
एक साथ कई गांवों में शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ना और देखते ही देखते मौतों का आंकड़ा बढ़ना जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

सवाल यह है कि अवैध और संदिग्ध शराब का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था तो प्रशासन और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई?

सामने आई रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि घटना से कुछ दिन पहले शराब ठेकेदारों की ओर से अधिकारियों को जहरीली शराब के खतरे को लेकर चेतावनी दी गई थी।

अगर यह दावा जांच में सही साबित होता है तो प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही की जिम्मेदारी भी तय करनी होगी।

कलेक्टर की भूमिका और जवाबदेही पर उठे सवाल
घटना के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में मरीजों का हाल जाना। लेकिन अब सवाल सिर्फ घटना के बाद अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का नहीं, बल्कि घटना से पहले अवैध शराब के नेटवर्क पर निगरानी कितनी प्रभावी थी, इसका है।

जिले में शराब की अवैध बिक्री और संदिग्ध सप्लाई पर प्रभावी नियंत्रण की जिम्मेदारी प्रशासनिक व्यवस्था की होती है।

ऐसे में इतनी बड़ी त्रासदी के बाद कलेक्टर के नेतृत्व वाली जिला प्रशासनिक व्यवस्था और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली की भी जांच जरूरी हो गई है।

अगर जांच में यह सामने आता है कि शिकायतों, चेतावनियों या अवैध शराब की गतिविधियों की जानकारी के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होना तय माना जा रहा है।

ललितपुर कनेक्शन से खुला शराब सप्लाई का नेटवर्क
शुरुआती जांच में सागर के बंडा क्षेत्र में पहुंची शराब का कनेक्शन उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जुड़ता बताया जा रहा है।

रिपोर्टों के मुताबिक, नकली शराब में इस्तेमाल किए गए बोतल के रैपर और QR कोड भी फर्जी पाए गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई शराब दुकानों को सील किया है।

मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब सागर तक कैसे पहुंची, स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई किसने की और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

CM मोहन यादव ने कहा- किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
सागर शराब कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है।

सरकार की ओर से अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहरीली शराब लोगों तक कैसे पहुंची और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं।

विपक्ष ने सरकार पर लगाया संरक्षण देने का आरोप
घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया कि अवैध शराब का कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है और इसी का नतीजा बंडा क्षेत्र में हुई मौतें हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पहले से सागर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की।

घर-घर स्क्रीनिंग की तैयारी, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
हादसे के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय की गई हैं। शराब पीने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराने की अपील की जा रही है, ताकि समय रहते संदिग्ध मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि 14 लोगों की जान जाने से पहले अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

जांच के साथ-साथ यह भी तय करना होगा कि अगर किसी स्तर पर प्रशासनिक या विभागीय लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है।

कलेक्टर से लेकर आबकारी और पुलिस तंत्र तक की भूमिका जांच के दायरे में आना इसी वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

4 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

11 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

15 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

21 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

43 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!