3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
अचानक ढही पूरी इमारत
जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। इमारत गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोग हथौड़ों और अन्य साधनों की मदद से मलबा हटाने में जुट गए। हादसे में मलबे के नीचे कुछ गाड़ियों के दबे होने की भी जानकारी सामने आई है।
हॉस्टल में बच्चों के होने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस इमारत के गिरने की बात सामने आई है, उसमें हॉस्टल संचालित होता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त बच्चे भी इमारत के अंदर मौजूद हो सकते थे।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे में कितने लोग या बच्चे फंसे हैं। बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों को तलाशने में जुटा है।
आसपास की इमारतें भी खाली कराई गईं
सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आसपास की कुछ इमारतों को भी खाली करा लिया है। राहत और बचाव अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों की जान को कोई खतरा न हो।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। मलबा हटाने का काम लगातार जारी है और हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। घटना के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!