खबर
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी: पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
10 साल बाद टूटी चुप्पी

2014 में शुरू हुआ प्लॉट बिक्री का खेल, दो आईएएस की जांच के

बाद क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; 16 खरीदारों की शिकायत पर केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी बॉलीवुड सितारों के प्रचार से शहर का सबसे चर्चित रियल एस्टेट ब्रांड रहा पिनाकल अब 10 साल पुराने कथित जमीन घोटाले में पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। निपानिया स्थित पिनाकल ग्रैंड की 9.30 एकड़ जमीन पर दोहरी बिक्री, मिलते-जुलते नाम वाली छह कंपनियों के जरिए कथित फर्जीवाड़ा और करोड़ों रुपए की बुकिंग राशि लेने के आरोपों के बीच क्राइम ब्रांच ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है। सबसे अहम बात यह है कि खरीदारों का दावा है कि इस मामले की शिकायतें करीब एक दशक पहले शुरू हो गई थीं। इस दौरान प्रशासन ने दो बार जांच कराई, रिपोर्टें बनीं, लेकिन पुलिस कार्रवाई अब जाकर हुई।

10 साल का इंतजार... मामले की शुरुआत 2014-15 में हुई, जब पिनाकल ग्रैंड प्रोजेक्ट के नाम पर निपानिया की जमीन पर प्लॉट बुकिंग शुरू हुई। खरीदारों का आरोप है कि उनसे रकम लेने के बाद न तो प्लॉट दिए गए और न ही पैसा लौटाया गया। कई शिकायतें जिला प्रशासन और पुलिस तक पहुंचीं, लेकिन एफआईआर दर्ज होने में करीब 10 साल लग गए।

अब 16 खरीदारों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने संजय अग्रवाल, नीना अग्रवाल, रितु अग्रवाल और गुरनाम सिंह धालीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक न्यासभंग और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।

तत्कालीन अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने सितंबर 2022 की जांच में लिखा कि पूरा मामला मिलते-जुलते नाम वाली कंपनियों के जरिए जमीन खरीदने, प्लॉट बुक करने और बेचने के कथित नेटवर्क जैसा प्रतीत होता है।

रिपोर्ट में आशीष दास और पुष्पेंद्र बढ़ेटा को पूरे घटनाक्रम का संभावित "मास्टरमाइंड’ बताया गया।इसके बाद तत्कालीन अपर कलेक्टर गौरव बेनल (वर्तमान कलेक्टर सिंगरौली) ने अप्रैल 2025 की 30 पन्नों की रिपोर्ट में संजय अग्रवाल, आशीष दास और पुष्पेंद्र बढ़ेटा की भूमिकाओं की जांच का उल्लेख करते हुए खरीदारों को प्लॉट या बाजार मूल्य के हिसाब से राशि लौटाने की अनुशंसा की।

9.30 एकड़ जमीन पर दोहरी बिक्री का आरोप... जांच रिपोर्टों के मुताबिक अग्रवाल परिवार की करीब 22 एकड़ जमीन में से 9.30 एकड़ जमीन जेएसएम समूह से जुड़ी संस्थाओं को बेची गई। आरोप है कि इसी जमीन पर पहले प्लॉट बेचे जा चुके थे, बाद में उसी हिस्से के नए सौदे भी किए गए। खरीदारों का कहना है कि उन्हें पिनाकल और जेएसएम ब्रांड का भरोसा दिखाकर निवेश कराया गया।

छह कंपनियों का जाल
जांच में जेएसएम देवकॉन, जेएसएम इंडिया देवकॉन, श्री जेएसएम देवकॉन, श्री जेएसएम देवकॉन इंडिया सहित छह मिलते-जुलते नाम वाली कंपनियों का उल्लेख है। इन्हीं कंपनियों के जरिए लोगों से बुकिंग राशि ली गई और जमीन के कई स्तरों पर सौदे किए गए।

अब जांच किन सवालों के जवाब तलाश... क्राइम ब्रांच अब यह जांच करेगी कि एक ही जमीन के कितने सौदे हुए? किन खरीदारों से कितनी राशि ली गई? कंपनियों के नाम बदलने का उद्देश्य क्या था? विकास अनुमति और प्लॉट बिक्री में किसकी क्या भूमिका रही? कथित दोहरी बिक्री से किसे कितना फायदा पहुंचा?

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

4 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

11 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

16 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

21 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

43 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!