सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त: अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 500 पेटी अवैध शराब जब्त की है।
देव नगर क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध हालत में खड़े आयशर वाहन की तलाशी के दौरान शराब की यह बड़ी खेप बरामद हुई। वाहन में चालक नहीं मिला, जिससे पूरे मामले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क की आशंका और गहरा गई है।
आबकारी विभाग ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़ा था वाहन
सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के अनुसार, आबकारी टीम देव नगर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक आयशर वाहन संदिग्ध हालत में सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। टीम ने वाहन की विधिवत तलाशी ली तो उसके अंदर शराब की बड़ी खेप मिली। वाहन का नंबर एमपी09 जीएच 2370 बताया गया है।
500 पेटियों में मिली प्रीमियम व्हिस्की
तलाशी के दौरान वाहन से 'पैरिस रोज प्रीमियम व्हिस्की' ब्रांड की 180 एमएल क्षमता वाली शराब की बोतलों की करीब 500 पेटियां बरामद हुईं।
इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद आबकारी विभाग ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
चालक गायब, खेप छोड़कर भागने का शक
सहायक आबकारी अधिकारी निधि शर्मा के मुताबिक, जब टीम ने वाहन की जांच की तो मौके पर चालक मौजूद नहीं था।
सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में वाहन खड़ा मिलने और उसमें शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद विभाग अब चालक समेत इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रहा है।
जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन में शराब किसने लोड कराई, इसे कहां से लाया गया था और आगे कहां सप्लाई किया जाना था।
इतनी बड़ी खेप के पीछे नेटवर्क की आशंका
डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप मिलने से इसके पीछे संगठित तस्करी नेटवर्क की आशंका है। विभाग शराब के स्रोत और संभावित गंतव्य की जानकारी जुटा रहा है।
साथ ही वाहन मालिक, चालक और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग ने दो दिन में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बायपास पर एक कंटेनर की तलाशी में करीब 450 पेटी शराब जब्त की गई थी।
लगातार दो बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग अब शराब की अवैध सप्लाई और परिवहन से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!