खबर
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन: सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 3:53 pm
शेयर करें:
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन

खुलासा फर्स्ट, आगरा।
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने अपने प्रेमी पर शादी का वादा कर उसका लिंग परिवर्तन कराने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का दावा है कि प्रेमी ने उससे 4 लाख रुपए और बुलेट मोटरसाइकिल भी ली। जब उसने रकम और बाइक वापस मांगी तो उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से बाराबंकी की रहने वाली सूरज उर्फ आयशा ने सिकंदरा थाने में शिकायत देकर बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात लखनपुर निवासी त्रिवेंद्र सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और त्रिवेंद्र ने कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया।

शादी का भरोसा देकर लिंग परिवर्तन कराने का आरोप
सूरज उर्फ आयशा के मुताबिक, त्रिवेंद्र उसे अलग-अलग होटलों में ले जाता था और दोनों के बीच संबंध थे। पीड़िता का आरोप है कि त्रिवेंद्र ने उससे कहा था कि यदि वह अपना लिंग परिवर्तन करा ले तो वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहेगा।

शादी और साथ जिंदगी बिताने के भरोसे पर उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। इसके बाद वह सूरज से आयशा बन गई। आरोप है कि लिंग परिवर्तन के बाद त्रिवेंद्र ने शादी करने से इनकार कर दिया।

4 लाख रुपए और बुलेट लेने का आरोप
शिकायत में आयशा ने आरोप लगाया है कि त्रिवेंद्र ने उससे 4 लाख रुपए और एक बुलेट मोटरसाइकिल ली थी। इसके अलावा, उसका दावा है कि बधाई के रूप में मिलने वाली रकम भी त्रिवेंद्र अपने पास रख लेता था।

जब आयशा ने अपने पैसे और बाइक वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे धमकाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि त्रिवेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप
आयशा ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए दावा किया कि त्रिवेंद्र ने उससे शादी करने और पूरी जिंदगी साथ रहने का भरोसा दिया था। बाद में उसे कथित तौर पर पता चला कि त्रिवेंद्र पहले से शादीशुदा है।

इसके बाद आयशा ने त्रिवेंद्र और उसकी पत्नी किरण पर भी दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने शारीरिक शोषण और लिंग परिवर्तन कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

4 minutes ago
आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण
Top News

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

5 minutes ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

18 minutes ago
MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल
Top News

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

24 minutes ago
गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत
Indore

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

25 minutes ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

33 minutes ago
माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु
Top News

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

42 minutes ago
त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं
Top News

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

about 1 hour ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण
Top News

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

about 1 hour ago
पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

about 1 hour ago
शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा
Top News

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

about 2 hours ago
आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश
Top News

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

about 2 hours ago
माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला
Top News

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

about 2 hours ago
मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला
Top News

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी
Top News

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

about 2 hours ago
दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Top News

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!