खबर
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश: कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच कुंडम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बलेनो कार से 35 कार्टून में रखे 1750 पाव देशी शराब जब्त किए हैं। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने कार चालक को रांझी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

कुएं के पास संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार
कुंडम थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान के मुताबिक पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान समनापुर गांव के कच्चे रास्ते पर कुएं के पास बलेनो कार क्रमांक MP 20 XG 3474 संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी।

पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन मौके पर कार का चालक नहीं मिला। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए कार को टोचन कर थाने लाया गया। कार की जांच करने पर अंदर खाकी रंग के कई कार्टून दिखाई दिए।

कार मालिक से संपर्क कर चालक तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी निकाली और उससे संपर्क किया। पूछताछ में मालिक ने बताया कि उसने कार किराए पर चलाने के लिए दी थी। मालिक से मिली जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने रांझी के मड़ई स्थित कोलियाना मोहल्ले में दबिश दी।

यहां से कार चालक अनुष कोल पिता सुरेश कोल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

डिग्गी खुली तो सामने आई शराब की खेप
आरोपी को थाने लाने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही और कार की चाबी की मदद से डिग्गी सहित वाहन के अंदर की दोबारा तलाशी ली। तलाशी के दौरान 35 पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 1750 पाव बताए गए हैं। पुलिस ने शराब के साथ बलेनो कार को भी जब्त कर लिया है।

कहां से आई शराब
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और BNS की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस इस मामले में शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज
Top News

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

about 14 hours ago
फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?
Top News

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

about 15 hours ago
दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई
Top News

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 15 hours ago
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

about 15 hours ago
व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

about 16 hours ago
इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी
Top News

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

about 16 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

about 16 hours ago
चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

about 16 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

about 16 hours ago
इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी
Top News

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

about 17 hours ago
प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर
Top News

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी
Top News

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

about 17 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

about 18 hours ago
पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Top News

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

about 18 hours ago
दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
Top News

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

about 18 hours ago
इंदौर में कांग्रेस को झटका
Top News

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

about 19 hours ago
पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Top News

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!