रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार: गांव के पास जंगल में छिपा था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
डकैती के मामले में सजा मिलने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ सजायाफ्ता बंदी आखिरकार 26 साल बाद पुलिस के हाथ लग गया।
देवास जिले की बागली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे बुद्ध सिंह उर्फ बुधिया निवासी ग्राम बोरी को उसके गांव के पास जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 1999 में मक्सी रेलवे स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
1999 में डकैती के मामले में हुई थी सजा
बागली थाना प्रभारी जीवन सिंह भिंडोरे के अनुसार, बुद्ध सिंह उर्फ बुधिया और उसके साथियों को 27 फरवरी 1999 को न्यायालय ने डकैती के प्रकरण में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया था।
सजा के कुछ महीने बाद बुद्ध सिंह को एक अन्य लंबित प्रकरण में पेशी के लिए 9 जुलाई 1999 को पुलिस अभिरक्षा में बुधनी ले जाया गया था।
पेशी से लौटते समय मक्सी स्टेशन से हो गया फरार
बुधनी में पेशी के बाद बंदी को पुलिसकर्मी वापस लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान मक्सी रेलवे स्टेशन पर बुद्ध सिंह और उसके कुछ साथी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए।
घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस गार्ड की रिपोर्ट पर 10 जुलाई 1999 को जीआरपी थाना उज्जैन में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
ढाई दशक तक बदलता रहा ठिकाना
फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए। केंद्रीय जेल उज्जैन की ओर से भी समय-समय पर संबंधित पुलिस इकाइयों को फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए पत्र भेजे जाते रहे।
इसके बावजूद बुद्ध सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। 26 साल तक फरार रहने के बाद आखिरकार बागली पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला।
गांव के पास जंगल में घेराबंदी कर दबोचा
जानकारी मिलने के बाद बागली पुलिस ने कार्रवाई की और बुद्ध सिंह को उसके गांव के समीप जंगल में घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि 1999 में फरार होने के बाद उसने 26 साल तक कहां-कहां और किस पहचान के साथ समय बिताया।
इस दौरान उसने किन लोगों की मदद ली और इतने लंबे समय तक पुलिस से कैसे बचता रहा, इन सवालों के जवाब भी तलाशे जा रहे हैं।
26 साल पुरानी फरारी का खुलेगा राज
बागली पुलिस की पूछताछ में अब सजायाफ्ता बंदी की 26 साल लंबी फरारी की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान वह किन-किन स्थानों पर रहा और क्या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में भी उसकी भूमिका रही।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!