खबर
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म: सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 सितंबर 2026, 3:21 pm
शेयर करें:
14 साल के बेटे से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने पिता पर यौन अपराध का आरोप लगाया है। आरोप है कि मां के काम पर जाने के बाद पिता घर पहुंचा और समझौते की बात कहकर बेटे को कमरे में ले गया।

इसके बाद उसके साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद नाबालिग करीब 20 दिनों तक डर और सदमे में रहा।

प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू
बाद में उसने अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद महिला बेटे को लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मां के काम पर जाते ही घर पहुंचा आरोपी
पीड़ित की मां के अनुसार, वह घरों में झाड़ू-पोछा करने का काम करती है। उसका पति पिछले करीब 14 वर्षों से उससे अलग रह रहा है और दोनों के बीच न्यायालय में मामला भी चल रहा है। आरोप के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे महिला काम पर चली गई थी।

इसी दौरान उसका पति घर पहुंचा। उसने बेटे से कहा कि उसकी मां से समझौते को लेकर बात हो गई है। इसके बाद वह बेटे को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर से निकलते समय उसने बेटे को धमकाया कि यदि उसने घटना के बारे में मां या किसी अन्य व्यक्ति को बताया तो उसे जान से मार देगा।

घटना के बाद बदल गया बच्चे का व्यवहार
मां जब शाम करीब 4 बजे काम से घर लौटी तो उसने बेटे को रोते हुए देखा। उसने खाना भी नहीं खाया। इसके बाद से वह गुमसुम रहने लगा और लगातार डरा-सहमा नजर आया। करीब 20 दिन बाद मां ने बेटे को विश्वास में लेकर प्यार से घटना के बारे में पूछा।

इसके बाद नाबालिग फूट-फूटकर रोने लगा और उसने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

मां ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
बेटे की बात सुनने के बाद मां उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका आरोपी
पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज एक गंभीर मामले की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 2024 में आरोपी अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

बहोड़ापुर थाना टीआई आलोक परिहार के अनुसार, नाबालिग की मां की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है। नाबालिग की पहचान उजागर न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

4 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

11 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

16 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

21 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

43 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!