बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान: इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की राजसी सवारी सोमवार, 7 सितंबर को निकलेगी। सवारी में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।
इसे देखते हुए उज्जैन ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। सवारी मार्ग पर सुबह 11 बजे से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही शहर में विशेष पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।
श्रद्धालुओं की भीड़ और सवारी के सुचारू संचालन को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं।
यह रहेगा बाबा महाकाल की राजसी सवारी का रूट
राजसी सवारी महाकाल मंदिर परिसर से शुरू होकर महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, पानदरीबा, रामघाट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, कंठाल, सराफा, बड़े हनुमान मंदिर, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
सुबह 11 बजे से इन 16 सड़कों पर वाहनों की एंट्री बंद
राजसी सवारी के चलते इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
-हरिफाटक टी से रामानुजकोट
-दानीगेट से रामानुजकोट
-गुदरी चौराहा से कहारवाड़ी-रामघाट मार्ग
-तेलीवाड़ा-कमरी मार्ग
-निकास चौराहा-तेलीवाड़ा मार्ग
-क्षीरसागर-कंठाल चौराहा रोड
-बियावानी-तेलीवाड़ा सड़क
-नरेंद्र टॉकीज-कंठाल चौराहा
-नृसिंहघाट टर्निंग से जयसिंहपुरा चौराहा-इंटरप्रिटेशन सेंटर
-भार्गव तिराहे से टंकी चौराहा
-केडी गेट से कमरी मार्ग
-चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट मार्गर
-तोपखाना से लोहे का पुल
-नलियाबाखल से बेगमबाग चौराहा
-बारहखोली से बेगमबाग चौराहा
-बांसफोड़ गली से गुदरी चौराहा
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए ये पार्किंग स्थल
शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
भोपाल, इंदौर और देवास की ओर से आने वाले वाहन: वाकणकर ब्रिज के पास, मन्नत गार्डन और कर्कराज पार्किंग।
बड़नगर, नागदा और उन्हेल की ओर से आने वाले वाहन: कार्तिक मेला मैदान।
मक्सी और आगर की ओर से आने वाले वाहन : क्षीरसागर स्टेडियम और सामाजिक न्याय परिसर।
इमरजेंसी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट
ट्रैफिक पुलिस ने आपातकालीन आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। इनमें महाकाल घाटी से हरिफाटक टी और हरिफाटक चौराहा, महाकाल घाटी से लोहे का पुल-दौलतगंज होते हुए देवासगेट और कमरी मार्ग से केडी गेट-पटनी बाजार होते हुए जूना सोमवारिया मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा मुसद्दीपुरा चौराहा से डाबरीपीठा होते हुए नई सड़क, भगतजी चौराहे से छोटा सराफा-नमकमंडी होते हुए नई सड़क तथा छत्रीचौक से लखेरवाड़ी होकर लोहे के पुल अथवा नमकमंडी होकर नई सड़क का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इन रास्तों से भी मिलेगा वैकल्पिक आवागमन
हरसिद्धि पाल से हरसिद्धि की ओर तथा गुदरी चौराहे से कसाईबाड़ा और बांसफोड़ की गली तक भी वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था रहेगी।
श्रद्धालुओं से ट्रैफिक पुलिस की अपील
राजसी सवारी में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन लेकर सवारी मार्ग की ओर न जाएं, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन का पालन करें।
प्रशासन का प्रयास है कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!