गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच: 6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

देर रात तक शहर में चला विशेष अभियान, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में की कार्रवाई; हथियार लेकर घूम रहे आरोपियों पर केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोगा नवमी के जुलूस के दौरान शहर में पुलिस ने देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच और अलग-अलग थाना पुलिस की टीमों ने प्रमुख मार्गों और जुलूस वाले इलाकों में करीब 200 संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को चाकू के साथ पकड़ा, जबकि करीब 9 अन्य चिलम पीने वालों बदमाशों को भी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।
पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद जुलूस के दौरान आपराधिक घटना को रोकना और हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसना था। देर रात तक चले अभियान में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।
रातभर निगरानी, थाना पुलिस को दिए गए निर्देश... पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग के निर्देश दिए थे। पुलिस की टीमें जुलूस के मार्गों के अलावा प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी तैनात रहीं।
जुलूस से पहले ही एक्टिव हुई पुलिस
गोगा नवमी के मौके पर शहर में देर रात तक जुलूस और धार्मिक आयोजन हुए। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया था। इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने थाना पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ 6 चाकू लगे। हथियार लेकर घूम रहे आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा करीब 9 बदमाशों को चिलम पीते हुए भी पुलिस ने पकड़ा। इनके खिलाफ भी उनके आपराधिक रिकॉर्ड और मौके पर मिली परिस्थितियों के आधार पर कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!