मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा: सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
बरसती आफत ने जौरा और कैलारस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच पगारा बांध का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया. शुक्रवार-शनिवार रात बांध का जलस्तर 658 फीट पहुंच गया, जबकि इसकी क्षमता 656 फीट है. पानी का दबाव बढ़ते ही पगारा डेम के ऑटोमेटिक सभी छह गेट अपने आप खुल गए। भैंसोरा तालाब फूटने से कई गांवों में पानी भर गया है।
कैलारस क्षेत्र में लगातार बारिश से पानी का दबाव बढ़ते ही तालाब टूट गया और देखते ही देखते पानी आसपास के इलाकों की ओर तेजी से फैलने लगा. ग्रामीणों का कहना है तीन साल में तालाब दूसरी बार टूटा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. तालाब से निकले पानी ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. किसानों के मुताबिक खेतों में पानी भरने से करीब 100 से 200 बीघा जमीन में खड़ी फसल खराब होने का खतरा है.
गेट खुलते ही आसन नदी भी उफान पर आ गई और नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 32 गांवों में अलर्ट जारी किया है. इधर, लगातार बारिश से सोन और कुंवारी नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. कई नाले और रपटे डूब गए हैं, जबकि निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सोन नदी किनारे बसे गांवों में पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से हो रह अत्यधिक बारिश के चलते पगारा बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही थी. बांध के गेट खुलने के बाद प्रशासन नदी किनारे बसे गांवों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
पगारा बांध भी उफान पर
जौरा से करीब 12 किमी दूर पगारा बांध ने दो दिनों में ऐसा रूप बदला कि आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया. दो दिन पहले तक लगभग खाली नजर आ रहा बांध अब पानी से लबालब है. 656 फीट क्षमता वाले बांध में करीब 646 फीट पानी था, लेकिन लगातार बारिश के बाद शुक्रवार शाम से जलस्तर तेजी से बढ़ा और देर रात 658 फीट तक पहुंच गया. क्षमता से दो फीट ऊपर पानी पहुंचते ही बांध के सभी छह ऑटोमेटिक गेट खुल गए और पानी का बहाव शुरू हो गया
घरों तक पहुंचा पानी
बताया जा रहा है कि श्योपुर, विजयपुर और पहाड़गढ़ के जंगलों में हुई भारी बारिश का पानी सोन नदी सहित अन्य जलस्रोतों के जरिए पगारा बांध में पहुंच रहा है. बारिश और नदी के उफान से जौरा क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव हो गया. शनिवार को बिश्नौरी, जौनारा, अगरोता और परसोटा समेत निमांस और सिकरौदा गांवों में पानी भर गया. कई घरों के आसपास पानी जमा होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!