तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर: क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

देवास से जुड़ा नशे का नेटवर्क, पहले पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ
में सामने आया था नाम, 30 ग्राम एमडी ड्रग्स पहले ही हो चुकी जब्त
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एमडी ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने तीन महीने से फरार आरोपी गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे, निवासी देवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मई में स्कीम नंबर 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी, किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
31 मई 2026 को क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कीम नंबर 134 में फरीदाबाग कब्रिस्तान से लगी रोड पर पानी की टंकी के पास घेराबंदी कर सरफराज उर्फ शब्बू, निवासी अलंकार मार्केट देवास और अमन उर्फ सलमान, निवासी उज्जैन रोड देवास को पकड़ा था। तलाशी में दोनों के कब्जे से 30.02 ग्राम एमडी ड्रग्स और दो मोबाइल फोन मिले थे। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई थी। मोबाइल सहित कुल सामान करीब 4 लाख रुपए का बताया गया।
पूछताछ में खुला गब्बर का नाम
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को गब्बर उर्फ राजकुमार लावरे की भूमिका की जानकारी मिली। इसके बाद मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 बढ़ाई गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक गब्बर देवास में कपड़े की दुकान चलाता है। लगातार पतारसी के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अब सप्लायर और खरीदारों तक पहुंचेगी जांच
गब्बर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब नेटवर्क की अगली कड़ियां जोड़ने में जुटी है। उससे यह पूछताछ की जा रही है कि एमडी किस से खरीदी जाती थी, इंदौर में किन लोगों को सप्लाई होती थी और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!