इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान: काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान बना चुका इंदौर अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के लिए भी मॉडल सिटी बनता जा रहा है। शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन व शहरी नवाचारों को समझने के लिए विदेशों से प्रतिनिधिमंडलों का दौरा लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा प्रतिनिधिमंडल के साथ इंदौर पहुंचे।
प्रतिनिधिमंडल ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और विभिन्न नवाचारों का अवलोकन किया। इसके बाद काउंसल जनरल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की। बैठक में इंदौर के विकास मॉडल के साथ भविष्य की परियोजनाओं और दोनों पक्षों के बीच संभावित सहयोग पर चर्चा हुई।
जनभागीदारी और तकनीक से बना इंदौर का मॉडल... महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को इंदौर की स्वच्छता यात्रा और इसके पीछे अपनाए गए मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और लगातार निगरानी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की प्रमुख ताकत हैं।
बैठक में सौर ऊर्जा, ठोस कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और सीएनजी प्लांट जैसी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने इन व्यवस्थाओं के संचालन और भविष्य की योजनाओं को लेकर रुचि दिखाई।
तकनीकी सहयोग और निवेश पर फोकस
मुलाकात के दौरान स्वच्छता और वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों के बीच भविष्य में संभावित परियोजनाओं और सहयोग के क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही इंदौर में इटली से निवेश की संभावनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। यदि प्रस्तावित सहयोग आगे बढ़ता है तो शहर को नई तकनीक, विशेषज्ञता और निवेश के अवसर मिल सकते हैं। महापौर ने प्रतिनिधिमंडल को शहर की भविष्य की योजनाओं और ऐसी परियोजनाओं की जानकारी दी, जो बदलती शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!