भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी क्रूजर; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोटा।
राजस्थान के कोटा में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रूजर गाड़ी नेशनल हाईवे-52 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।
एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत
हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।
ट्रक चालक सहित सात लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर में सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।
रात एक बजे हुआ हादसा, वाहन में फंसे लोगों को निकाला
हादसा कोटा के नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ। तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।
सभी को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया।
तीन गाड़ियों में धार्मिक यात्रा पर निकले थे 36 रिश्तेदार
एसपी तेजस्वनी गौतम के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त क्रूजर में महाराष्ट्र के धुले जिले के एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे।
परिवार के कुल 36 सदस्य मंगलवार को तीन अलग-अलग वाहनों से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालुओं ने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर और उज्जैन में दर्शन किए।
इसके बाद राजस्थान के सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए शनिवार सुबह करीब 11 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे।
दर्शन के बाद सभी वापस महाराष्ट्र लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
हमारी गाड़ी 50 किलोमीटर आगे थी, फोन आया कि एक्सीडेंट हो गया'
परिवार की एक महिला ने बताया कि सभी रिश्तेदार पहली बार खाटूश्यामजी के दर्शन करने गए थे। तीन गाड़ियों में परिवार के 36 लोग यात्रा कर रहे थे।
दुर्घटना के समय उनकी गाड़ी क्रूजर से करीब 50 किलोमीटर दूर थी। महिला के अनुसार, रात करीब 1:15 बजे फोन पर हादसे की सूचना मिली।
इसके बाद वे तत्काल घटनास्थल पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। कई सदस्य घायल थे, जबकि कुछ की मौत हो चुकी थी।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बेहतर इलाज के निर्देश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
दर्शन के बाद घर लौटने की खुशी मातम में बदली
धार्मिक यात्रा पर निकले परिवार के सदस्य कई तीर्थस्थलों के दर्शन कर घर लौट रहे थे।
लेकिन कोटा के पास हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!