खबर
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार: अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 5:18 pm
शेयर करें:
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल की नई पदस्थापना के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने का मामला सामने आया है।

इंदौर संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने इस संबंध में जायसवाल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि पदस्थापना के बाद भी उन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दी और अनुपस्थिति के संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी। जवाब नहीं मिलने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जायसवाल की नई पदस्थापना 19 जून 2026 को उपायुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, संभागीय आयुक्त इंदौर में की गई थी। इसके बावजूद उनके कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी कार्यालय में दर्ज नहीं होने की बात कही गई है।

नोटिस में सिविल सेवा आचरण नियमों का हवाला
संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने इंदौर कलेक्टर के माध्यम से श्यामेंद्र जायसवाल को पत्र जारी किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि ग्वालियर स्थित आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के 19 जून 2026 के आदेश के जरिए उनकी पदस्थापना उपायुक्त भू-अभिलेख, इंदौर से उपायुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, संभागीय आयुक्त इंदौर में की गई थी।

नोटिस के मुताबिक, नई पदस्थापना के बाद भी जायसवाल ने कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दी और अनुपस्थिति की सूचना भी नहीं दी।

पत्र में इसे मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन बताते हुए पूछा गया है कि उनके विरुद्ध विभागीय जांच क्यों न शुरू की जाए। उन्हें तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जायसवाल बोले- पहले से अवकाश पर हूं
इस मामले में श्यामेंद्र जायसवाल ने बताया कि नई पदस्थापना का आदेश जारी होने से पहले ही वे अवकाश पर थे। उनके मुताबिक, अवकाश से संबंधित पूरी जानकारी और दस्तावेज सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) तथा ग्वालियर कार्यालय को पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब इस मामले में उनके जवाब और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा में कर चुके हैं टॉप
श्यामेंद्र जायसवाल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2011 में प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं।

वे इंदौर में डिप्टी कलेक्टर और नगर निगम में अपर आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा बैतूल में अपर कलेक्टर और हरदा में एसडीएम के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

वर्ष 2024 में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के फेरबदल के दौरान उन्हें इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त पद से उपायुक्त भू-अभिलेख, इंदौर के पद पर स्थानांतरित किया गया था।

इंदौर कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों की कमी
इधर, इंदौर कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की कमी भी बनी हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यहां अपर कलेक्टर के पांच पद हैं, जबकि तीन अधिकारी पदस्थ बताए गए हैं।

इनमें से एक महिला अपर कलेक्टर स्वास्थ्य कारणों से लंबे अवकाश पर हैं। ऐसे में नियमित कामकाज की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दो अधिकारियों पर है।

हाल ही में जारी तबादला सूचियों से इंदौर कलेक्टोरेट को नए अधिकारी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन राज्य प्रशासनिक सेवा के अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों की सूची में भी इंदौर को कोई नया अधिकारी नहीं मिला। ऐसे में अधिकारियों की कमी के बीच प्रशासनिक कामकाज का दबाव बढ़ने की स्थिति बनी हुई है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 1 hour ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 1 hour ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 2 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 2 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 3 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 3 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 3 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 3 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 3 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 3 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 3 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 4 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 4 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 4 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!