खबर
Top News

गड्ढों में वीआईपी रोड: पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी-गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क; वाहन चालक परेशान, निगम बोला-बारिश में मिट्टी बैठने के बाद करेंगे पक्का सुधार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 2:37 pm
शेयर करें:
गड्ढों में वीआईपी रोड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की प्रमुख वीआईपी रोड पर पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद भी सड़क नहीं सुधरी है। लक्ष्मीबाई प्रतिमा से 60 फीट रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर खुदाई की गई थी।

काम पूरा होने के बाद गड्ढों को मिट्टी और गिट्टी से भर दिया गया, लेकिन सड़क को अब तक पहले की तरह समतल नहीं किया गया है।

लक्ष्मीबाई प्रतिमा से अनाज मंडी चौराहे तक करीब 6 से 7 स्थानों पर फुटपाथ के किनारे खुदाई की गई थी। यहां मिट्टी और गिट्टी का भराव होने के कारण सड़क का हिस्सा ऊबड़-खाबड़ हो गया है। इससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दोपहिया वाहन चालकों के लिए ज्यादा खतरा
वीआईपी रोड पर दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क पर मिट्टी और गिट्टी के कारण बने असमतल हिस्से से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई जगह वाहन के पहिए गिट्टी और गड्ढों में फिसलने का खतरा रहता है। बारिश होने पर मिट्टी और पानी के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। इससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

पाइपलाइन का काम पूरा, सड़क की मरम्मत बाकी
पाइपलाइन बिछाने के लिए लक्ष्मीबाई प्रतिमा से अनाज मंडी चौराहे के बीच सड़क किनारे अलग-अलग स्थानों पर खुदाई की गई थी। पाइप डालने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन खोदे गए हिस्सों पर फिलहाल पक्का निर्माण नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी सड़क को पहले जैसी स्थिति में लाने की है। लंबे समय तक गिट्टी और मिट्टी छोड़ने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है।

निगम का तर्क- अभी पक्का किया तो फिर धंस सकती है सड़क
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि गड्ढों में फिलहाल मिट्टी और गिट्टी भरने के पीछे तकनीकी कारण है। बारिश के दौरान भराव की मिट्टी धीरे-धीरे बैठ जाएगी। इसके बाद सड़क का स्थायी सुधार किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, यदि मिट्टी पूरी तरह बैठने से पहले ही सड़क को पक्का कर दिया जाता है तो बाद में जमीन धंसने से सड़क दोबारा असमतल हो सकती है। इसी वजह से बारिश के बाद स्थायी मरम्मत की योजना बनाई गई है।

20 फीट तक गहरे किए गए थे गड्ढे
जोन क्रमांक-1 के जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 20-20 फीट गहरे गड्ढे किए गए थे। इन्हें मिट्टी और गिट्टी से भर दिया गया है।

अच्छी बारिश होने के बाद भराव की मिट्टी बैठ जाएगी। इसके बाद सुधार कार्य करना आसान होगा और सड़क दोबारा धंसने की आशंका भी कम रहेगी। पर्याप्त बारिश होते ही सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।

लोगों की मांग- तब तक सुरक्षित किया जाए रास्ता
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मांग है कि स्थायी मरम्मत में समय लगना है तो तब तक खुदाई वाले हिस्सों को इस तरह समतल किया जाए कि आवागमन सुरक्षित रहे। विशेष रूप से रात और बारिश के दौरान असमतल सड़क हादसे का कारण बन सकती है। अब निगम को बारिश के बाद मिट्टी बैठने का इंतजार है। इसके बाद सड़क के खोदे गए हिस्सों पर पक्का सुधार कार्य किया जाएगा।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 3 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 4 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 4 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 4 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 4 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 4 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 4 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 4 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 4 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 4 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 4 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 5 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 5 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 5 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 5 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 5 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!