खबर
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी: इन वार्डों पर निगम की नजर; शहर में बनेंगे इतने नए संप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 11:43 am
शेयर करें:
जल संकट से निपटने की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस बार कम बारिश और लगातार गिरते भूजल स्तर ने नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है। आगामी गर्मी में शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने की आशंका को देखते हुए निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

22 नए संप बनाने की तैयारी
सबसे ज्यादा चिंता उन वार्डों की है, जहां भूजल स्तर काफी नीचे है और नर्मदा का पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता। ऐसे क्षेत्रों में जलापूर्ति सुधारने के लिए करीब 22 नए संप बनाने और 8 से 9 पुराने संप दोबारा चालू करने की योजना तैयार की जा रही है।

जलापूर्ति वाले इलाकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई
शनिवार को एमआईसी सदस्य एवं जलकार्य प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा, अपर आयुक्त आशीष पाठक और संबंधित अधिकारियों की बैठक में गर्मी के दौरान पानी की उपलब्धता, टैंकरों से वितरण और कमजोर जलापूर्ति वाले इलाकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

20 से 25 वार्डों में संकट की आशंका, अलग से बनेगा प्लान
नगर निगम ने शहर के ऐसे 20 से 25 वार्डों पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है, जो डार्क जोन में आते हैं। इन इलाकों में भूजल स्तर कम होने के साथ नर्मदा जल की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है।

अलग-अलग जोन से नए संप निर्माण के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। निगम प्रत्येक प्रभावित वार्ड की जरूरत के अनुसार जलापूर्ति की योजना तैयार कर रहा है।

टैंकर भरने के लिए हाइड्रेंट, पानी शुद्ध करने को क्लोरीनेटर
अपर आयुक्त आशीष पाठक के अनुसार, नए संप विकसित करने के साथ अधिकांश स्थानों पर बोरवेल आधारित हाइड्रेंट बनाए जाएंगे। इनसे टैंकरों में पानी भरकर जरूरत वाले क्षेत्रों में पहुंचाया जा सकेगा।

जल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए क्लोरीनेटर भी लगाए जाएंगे, ताकि वितरण के दौरान पानी को कीटाणुरहित किया जा सके।

आखिरी घर तक पानी पहुंचाने की चुनौती
जलकार्य प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि रेड जोन में चिह्नित वार्डों के लिए अलग कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें टैंकरों की संख्या, उनके संचालन का नेटवर्क, संप की क्षमता और पानी भरने की व्यवस्था शामिल है।

जिन क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाकर सीधे पानी पहुंचाया जा सकता है, वहां पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। निगम अगले दो दिनों में नए संप निर्माण के टेंडर जारी करने की तैयारी में है।

चार दिन में 988 अवैध कनेक्शन वैध, अगला चरण सख्ती का
जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के साथ निगम ने अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ भी अभियान शुरू किया है। पिछले चार दिनों में करीब 988 अवैध जल कनेक्शन वैध किए गए हैं। निगम की टीमें घर-घर पहुंचकर कनेक्शनों की जांच कर रही हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, करीब 20 दिन बाद अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके बाद अवैध कनेक्शन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पाइपलाइन से मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर भी कार्रवाई
नगर निगम को कई इलाकों से शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग मुख्य पाइपलाइन में सीधे मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं। इससे अन्य घरों तक पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच पा रहा था।

जांच के दौरान ऐसे मामले सामने आने पर निगम की टीमों ने मोटर बंद करवाई हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का सकारात्मक असर देखने को मिला है।

अब तैयारियों की असली परीक्षा गर्मी में
निगम की योजना में नए संप, पुराने जलस्रोतों का उपयोग, टैंकर नेटवर्क और पाइपलाइन विस्तार जैसे उपाय शामिल हैं।

हालांकि, इन योजनाओं का लाभ समय पर तभी मिल सकेगा, जब निर्माण और जल वितरण की व्यवस्थाएं गर्मी शुरू होने से पहले पूरी हो जाएंगी।

फिलहाल निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती कमजोर जलापूर्ति वाले वार्डों में पानी की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

18 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

19 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

33 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!