खबर
Top News

सड़क पर भिड़े छात्रों के दो गुट: एक-दूसरे को लात-घूंसों से पीटा; इस बात को लेकर हुआ विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 मई 2026, 4:43 pm
शेयर करें:
सड़क पर भिड़े छात्रों के दो गुट

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के व्यस्त रॉक्सी टॉकीज इलाके में कोचिंग छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ों की बरसात करते दिखाई दे रहे हैं।

दोनों पक्ष काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़ते रहे
राहगीरों की भीड़ जुटने के बावजूद दोनों पक्ष काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़ते रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक घटना रॉक्सी टॉकीज के पास स्थित कोचिंग संस्थानों के आसपास की बताई जा रही है।

पहले हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक छात्र शामिल बताए जा रहे हैं।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच दोनों गुट आमने-सामने आ गए। इसी दौरान सड़क के दूसरी ओर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। गुरुवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

शिकायत दर्ज नहीं कराई
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान करने में जुटी हुई है।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। थाना प्रभारी को संबंधित छात्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 1 hour ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 1 hour ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 2 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 2 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 2 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 2 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 3 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 3 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 4 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 4 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 4 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 4 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 4 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 4 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 5 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!