खबर
Top News

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शनिवार और रविवार को आत्महत्या के दो मामले सामने आए हैं। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि एमआईजी थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पांच साल से इंदौर में रहकर कर रहा था तैयारी
भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान धार जिले के निवासी अरविंद अजनारे (20), पिता प्रताप अजनारे के रूप में हुई है। वह पिछले पांच साल से इंदौर में किराए का कमरा लेकर रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

फोन कर दी मौत की सूचना
अरविंद के बड़े भाई रविंद्र अजनारे ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने फोन कर भाई की मौत की सूचना दी। परिवार के अनुसार, अरविंद के पिता शिक्षक हैं। परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई और एक छोटी बहन हैं। रविंद्र निजी कंपनी में काम करते हैं।

करियर को लेकर तनाव की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से जुड़े तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, छात्र की मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है।

छोटी खजरानी में 38 वर्षीय युवक की मौत
दूसरी घटना एमआईजी थाना क्षेत्र के छोटी खजरानी की है। यहां रहने वाले सतीश (38), पिता कृष्णा राव, ने शनिवार शाम अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।

एमआईजी थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। फिलहाल सतीश की मौत के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस दोनों मामलों में परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

2 minutes ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

10 minutes ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

12 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

19 minutes ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

19 minutes ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

32 minutes ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

39 minutes ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

42 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

43 minutes ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 1 hour ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 1 hour ago
राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ
Top News

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें
Top News

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

about 1 hour ago
नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
Top News

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

about 1 hour ago
डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप
Top News

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी

about 1 hour ago
नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी
Indore

नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी:खुलासा फर्स्ट के आंगन में भरे रहेंगे मां भगवती के भंडार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी नेता का आरोप:हमें किडनैप किया गया; राजधानी में दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई हिरासत में

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती; जान से मारने की दी धमकी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!