घी में विषैला लेड: किडनी के साथ दिमाग को भी कर देता है डैमेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मिलावट की आशंका में जब्त घी के नमूनों में भोपाल लैब में बेहद खतरनाक तत्व लेड पाया गया है। इसके लगातार सेवन से न केवल किडनी बल्कि लीवर व दिमाग भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ये यदि शरीर में जमा हो जाएं तो पूरे तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है। बच्चों और गर्भवतियों के लिए तो ये बेहद नुकसानदेह है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही इंदौर में विख्यात ब्रांड गोवर्धन व गोपीश्री घी के नमूने लिए गए थे। इन्हें भोपाल लैब भेजा गया है। इससे पूर्व भी खाद्य और औषधि प्रशासन ने घी के नमूने मिलावट की आशंका में जब्त किए हैं।
भोपाल लैब में इंदौर के अलावा प्रदेशभर के घी के नमूने जांच के लिए पहुंचते हैं। पता चला है कि लैब में घी के नमूनों की जांच में बड़ी मात्रा में लेड नामक अत्यंत विषैला तत्व पाया गया है। डब्ल्यूएचओ ने भी इसे बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा है।
यदि ये शरीर में जमा हो जाए तो मस्तिष्क, किडनी, लीवर, ह्रदय और तंत्रिका तंत्र को बुरी तरह डेमेैज कर सकता है। बच्चे और गर्भवती के लिए तो ये बेहद खतरनाक है। मानसिक विकास रोक सकता है। बड़े भी हार्ट संबंधी रोगों का शिकार हो जाते हैं।
कई व्यापारी घी में वेजिटेबल व सोया ऑइल की मिलावट करते हैं। वैसलीन जैसे पेट्रोलियम प्रोडक्ट का हाइड्रोजनीशन से उपयोग कर नकली घी बनाते हैं। घी में 35 प्रतिशत वेजिटेबल ऑइल मिलाया जाता है, जिससे ग्राहक घी में मिलावट का पता नहीं लगा पाता।
घी में मिलाए गए विषैले तत्व का पता लैब में ही चलता है। आश्चर्य की बात ये है कि कई प्रतिष्ठित दुकानों से खरीदे गए घी में भी मिलावट की शंका बरकरार रहती है। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद सोनी के मुताबिक लेड का सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। सिर से लेकर पैरों तक इसका असर होता है।
स्टॉफ की कमी से जूझ रहा विभाग ... इंदौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास स्टॉफ की कमी है। इंदौर जैसे करीब 40 लाख की आबादी वाले शहर के लिए गिनती के अधिकारी-कर्मचारी हैं, जो पूरे शहर में जांच नहीं कर पाते। वे शिकायतों पर ही कार्रवाई कर पाते हैं। हालांकि जांच नियमित रूप से चलना चाहिए।
सार्वजनिक सूचना
मैं वंदना गौड़, निवासी दूसरी पलटन, इंदौर, सूचित करती हूं कि मेरे पति सुशील गौड़ से मेरा लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसकी शिकायतें संबंधित थानों में पूर्व से लंबित हैं। मुझे स्वयं एवं अपनी पुत्री की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है तथा हमें झूठे प्रकरण में फंसाने का भी भय है। अतः किसी भी अप्रिय घटना या शिकायत की स्थिति में पूर्व शिकायतों एवं उपलब्ध रिकॉर्ड को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जांच की जाए।
संबंधित समाचार

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!