भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी: इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम रोड पर 15 सितंबर 2025 को हुए भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा संस्कृति वर्मा की जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। हादसे में ट्रक का पहिया उसके हाथ और पैर पर चढ़ गया था, जिससे हाथ की नसें, मांस और हड्डियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में उसके हाथ की सातवीं सर्जरी की गई है। डॉक्टरों ने पैर की नस निकालकर हाथ में लगाई और कमर से मांस लेकर हाथ की मरम्मत की। करीब पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद अब हाथ में मूवमेंट शुरू हो गया है।
संस्कृति के मुताबिक, वह हादसे के दिन कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी बेकाबू ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और पांच लोगों की मौत हुई थी। संस्कृति का हाथ और पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। वह करीब छह महीने तक बिस्तर पर रही और 13 महीने तक हाथ का उपयोग नहीं कर पाई।
तीन महीने पढ़कर 12वीं में हासिल किए 72 प्रतिशत
हादसे के कारण संस्कृति की पढ़ाई भी प्रभावित हुई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। नवंबर से जनवरी के बीच सिर्फ तीन महीने पढ़ाई कर राइटर की मदद से 12वीं की परीक्षा दी और 72 प्रतिशत अंक हासिल किए। वर्तमान में उसने ओल्ड जीडीसी कॉलेज में बीकॉम में प्रवेश लिया है। उसका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना है।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
संस्कृति ने बताया कि इलाज के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तीन बार घर मिलने पहुंचे। कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ डॉ. माधव हसनानी भी लगातार उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेते रहे। वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों ने उसका हौसला बढ़ाया।
लगातार इलाज और सात सर्जरी के बाद संस्कृति के हाथ में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी वह हाथ से वजन नहीं उठा सकती, लेकिन बेहतर मूवमेंट ने उसके आगे बढ़ने की उम्मीद जगा दी है।
संबंधित समाचार

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

इस मंदिर की अनोखी परंपरा:करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह:फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या:16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान:इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट तक मुठभेड़:24 राउंड फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में तीनों की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!