बाघ संरक्षण मॉडल दुनिया के लिए मिसाल: जंगल से गांव तक दिख रहा बदलाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, निवाड़ी।
भारत का ‘टाइगर स्टेट' मध्य प्रदेश केवल बाघों की संख्या नहीं, सामुदायिक भागीदारी आधारित संरक्षण मॉडल के लिए भी वैश्विक पहचान बना रहा है। 785 बाघों के साथ वन संरक्षण को स्थानीय आजीविका, महिला सशक्तिकरण, इको-टूरिज्म, ग्रामीण उद्यमिता और पर्यावरण प्रबंधन से जोड़कर ऐसा मॉडल तैयार किया गया है, जिसमें जंगल और समुदाय साथ हैं।
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एमडी डॉ. इलैयाराजा टी. बताते हैं मूल उद्देश्य समुदायों को वन संरक्षण का प्रमुख भागीदार बनाना है। जब स्थानीय परिवार होम-स्टे, सफारी संचालन और इको-टूरिज्म से आजीविका अर्जित करते हैं, तब जंगलों की रक्षा उनके लिए किसी कानूनी मजबूरी नहीं स्वाभाविक जिम्मेदारी बन जाती है।
कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना और सतपुड़ा जैसे प्रमुख टाइगर रिजर्व के आसपास रहने वाले ग्रामीण और आदिवासी समुदाय सक्रिय भागीदार बन चुके हैं। सफारी सेवाओं, स्थानीय गाइड, होम-स्टे, ग्रामीण पर्यटन और हस्तशिल्प के जरिए हजारों परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। पर्यटक स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार बांस शिल्प, टेराकोटा कला, गोंड पेंटिंग और पारंपरिक उत्पाद खरीद रहे हैं।
पन्ना में शून्य से 80+ बाघ का सफर- मॉडल की सबसे बड़ी सफलता पन्ना टाइगर रिजर्व है। 2009 में बाघ विहीन हो चुके पन्ना ने सामुदायिक भागीदारी, वैज्ञानिक प्रबंधन और प्रभावी संरक्षण प्रयासों के दम पर शानदार वापसी की है। आज पन्ना में 80 से अधिक बाघ मौजूद हैं।
प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन
प्लास्टिक अपशिष्ट वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा है। इसे नियंत्रित करने के लिए बोर्ड ने निजी क्षेत्र के सहयोग से 2022 में पन्ना में 'प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन' शुरू किया। 14 ग्राम पंचायतों के 30 गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू की गई।
अब तक 45 टन से अधिक कचरे का वैज्ञानिक रूप से प्रसंस्करण किया जा चुका है। एकत्रित गैर-पुनर्चक्रणीय प्लास्टिक के 42 प्रतिशत हिस्से को इकोकारी के माध्यम से अपसाइकिल कर बैग, स्टेशनरी और फोल्डर जैसे उपयोगी उत्पाद बनाए जा रहे हैं।
महिलाएं बनी संरक्षण की नई ताकत... महिला सशक्तिकरण संरक्षण अभियान का अहम हिस्सा बनकर उभरा है। वनांचल की महिलाओं को सफारी गाइड, जिप्सी चालक और पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

सरकारी जमीन पर अवैध वृद्धाश्रम का खुलासा:बुजुर्गों से मारपीट का वीडियो वायरल; आश्रम सील, 31 बुजुर्ग सुरक्षित शिफ्ट

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या:शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया; दो साल बाद हुआ वारदात का खुलासा

तंत्र-मंत्र के नाम पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप:बस ऑपरेटर गिरफ्तार; गैंगरेप, ब्लैकमेल और वसूली का केस दर्ज

बारिश से केदारनाथ हाईवे दो जगह बंद:पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे से यातायात प्रभावित

जम्मू में उमड़ी अपार श्रद्धा:बाबा बर्फानी के 4.36 लाख भक्तों ने किए दर्शन

स्कीम 94 में चला नगर निगम का बुलडोजर

आंगनवाड़ी में बच्चों को पोषण आहार की जगह नमक-पूड़ी:वायरल वीडियो पर जांच शुरू

छात्राओं की काॅशन मनी खा गई हॉस्टल संचालिका:मांगने पर बनाती है अजब-गजब बहाने

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का सरकार पर हमला:बोले- केवल सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगी गड़बड़ी

रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर:इतने हजार की घूस पर लोकायुक्त की कार्रवाई; एक दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

वीडियो देखिये, प्रदेश में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार:मुख्यमंत्री बोले- ग्वालियर को बड़ी सौगात; टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर में हजारों करोड़ का निवेश

किसानों का आंदोलन आज समाप्त होने के आसार:60% मूंग खरीदी का ऐलान

सावन के पहले दिन बाबा की नगरी में झमाझम बारिश:दो घंटे तक बरसे मेघ; कई इलाकों में जलभराव और जाम

फर्जी एनओसी मामले में तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री हुआ गिरफ्तार:अवंतिका गैस एजेंसी प्रकरण में एमपीआईडीसी के तत्कालीन अधिकारी से पूछताछ

नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे का दावा:'इस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला; लेकिन कभी जॉइन नहीं करूंगा'

सड़क निर्माण एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश:लापरवाह इंजीनियरों को थमाया नोटिस

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज:दतिया चुनाव के बाद हो सकती है घोषणा; ये नाम सबसे आगे

नगर निगम और सिनेमा मालिक आमने-सामने

वीडियो देखिये, वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर कहां जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक:देश की रेल व्यवस्था पर गर्व जताया; अब लद्दाख की यात्रा पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!