वीडियो देखिये, राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का सरकार पर हमला: बोले- केवल सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगी गड़बड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026' पर चर्चा के दौरान पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केवल कड़े दंड और जुर्माने के प्रावधान करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना जरूरी है।
खरगे ने सदन में कहा कि पेपर लीक की वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा, "पेपर लीक की वजह से कितने बेगुनाह लोगों को नुकसान हुआ, कितने लोगों की पिटाई हुई, कितने माता-पिता परेशान हुए, कितनी महिलाएं और बच्चे परेशान हुए।"
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने नए विधेयक में मुख्य रूप से आंकड़ों और दंड के प्रावधानों में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि केवल ज्यादा जुर्माना, कड़ी सजा, स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान जोड़ने से पेपर लीक की समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। फर्क इस बात से पड़ेगा कि आप परीक्षा कैसे आयोजित करते हैं और बिना पेपर लीक के तैयारी कैसे करते हैं।"
खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस पहले से ही पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में ही उनकी पार्टी ने इस तरह के कानून की मांग की थी, लेकिन उस समय सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "जो काम आप दो साल बाद कर रहे हैं, वह 2024 में ही क्यों नहीं किया?"
खरगे के बयान के दौरान उन्होंने परीक्षा प्रणाली में सुधार, गोपनीयता बनाए रखने और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं का भरोसा बनाए रखने के लिए केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत है।
यह बयान राज्यसभा में विधेयक पर चल रही चर्चा के दौरान आया, जहां सरकार की ओर से पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों को रोकने के लिए कड़े प्रावधानों की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!