सावन के पहले दिन बाबा की नगरी में झमाझम बारिश: दो घंटे तक बरसे मेघ; कई इलाकों में जलभराव और जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन माह के पहले ही दिन गुरुवार को उज्जैन में मानसून मेहरबान रहा। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया।
करीब दो घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहर करीब एक बजे बारिश थमने के बाद शहर के कई हिस्सों में लंबा जाम लग गया। इसके बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकल आई।
प्रमुख चौराहों पर जलभराव, यातायात प्रभावित
बारिश के चलते नीलगंगा, देवास गेट, चामुंडा माता मंदिर, इंदौर गेट, नई सड़क, एटलस चौराहा, गदा पुलिया और केडी गेट सहित कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं।
जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तीन वेदर सिस्टम का असर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन एक साथ सक्रिय हैं। इसी वजह से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मानसून सीजन में 482 मिमी बारिश
उज्जैन वेधशाला के अनुसार, बुधवार को शहर में 20.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं गुरुवार सुबह तक इस मानसून सीजन में कुल 482 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
हालांकि अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन किसानों और शहरवासियों को अब भी लगातार और व्यापक बारिश का इंतजार है, ताकि जलाशयों का जलस्तर बढ़े और खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिल सके।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज खाते हैं; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!