जम्मू में उमड़ी अपार श्रद्धा: बाबा बर्फानी के 4.36 लाख भक्तों ने किए दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

22वां जत्था रवाना...बॉर्डर पर आस्था का संगम, टाली माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; गूंज रहे माता के जयकारे
खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
जम्मू-कश्मीर में जारी अमरनाथ यात्रा के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित प्रसिद्ध टाली माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
मंदिर परिसर में दर्शन के लिए लंबी कतारें नजर आ रही हैं और पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज रहा है। अमरनाथ यात्रा पर आए कई श्रद्धालु जम्मू में ठहरने के दौरान टाली माता मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सीमा क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद यहां का माहौल बेहद शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव देने वाला है।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि टाली माता मंदिर अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद नजदीक स्थित है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि माता रानी के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं। पुजारी के अनुसार, मंदिर में लगने वाले जयकारों की गूंज सीमा पार तक सुनाई देती है। श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास इस मंदिर को विशेष पहचान देते हैं।
उत्तर प्रदेश के बदायूं से पहुंचे श्रद्धालु नवीन शर्मा ने बताया कि वह हर साल मंदिर में भंडारा करने आते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास होने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांत वातावरण मिलता है। उन्होंने अन्य लोगों से भी मंदिर में आकर माता के दर्शन करने की अपील की। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं की आस्था है कि यहां मांगी गई मनोकामना पूरी होती है।
अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालु भी पहुंच रहे मंदिर... फर्रुखाबाद निवासी राजीव गुप्ता ने बताया कि वह बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू आए थे। वापस लौटने के दौरान उन्हें टाली माता मंदिर के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वह दर्शन के लिए पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सीमा के करीब होने के बावजूद मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और विश्वास का माहौल बना रहता है। उन्होंने कहा कि यहां की मान्यताएं लोगों को आकर्षित करती हैं।
पहली बार दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी प्रभावित... बरेली से आई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वह बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए आई थीं। जम्मू में रुकने के दौरान उन्हें टाली माता मंदिर के बारे में पता चला और वह पहली बार यहां दर्शन करने पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि मंदिर में आकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और शांति का अनुभव हुआ। अमरनाथ यात्रा के इस सीजन में जहां श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं जम्मू के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
जम्मू आधार शिविर से 2,051 श्रद्धालु हुए रवाना
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के तहत मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 2,051 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं का यह 22वां जत्था 82 वाहनों के काफिले के साथ अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, यह जत्था मंगलवार तड़के करीब 2:45 बजे जम्मू आधार शिविर से बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 369 महिलाएं, दो बच्चे और 30 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
4.36 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन... अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4.36 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार के जत्थे के रवाना होने के साथ ही जम्मू आधार शिविर से यात्रा के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 1,32,406 हो गई है।
पहलगाम मार्ग से यात्रा फिलहाल स्थगित... अधिकारियों के मुताबिक, पहलगाम मार्ग से श्रद्धालुओं की आवाजाही अभी बंद है। इस मार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। फिलहाल बालटाल मार्ग से श्रद्धालुओं को आगे भेजा जा रहा है।
खराब मौसम के बाद 25 जुलाई से फिर शुरू हुई यात्रा... खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई से 24 जुलाई तक स्थगित रही थी। मौसम में सुधार के बाद 25 जुलाई से यात्रा दोबारा शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियां, प्रशासन और यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभाग श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।
28 अगस्त को होगा यात्रा का समापन... 57 दिनों तक चलने वाली इस साल की अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा और मार्ग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संबंधित समाचार

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!