सड़क निर्माण एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश: लापरवाह इंजीनियरों को थमाया नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

मालवीय नगर लिंक रोड निर्माण में अनदेखी पर भड़के आयुक्त, जल-विद्युत और योजना शाखा के अफसरों पर गिरी गाज, ट्रेंचिंग ग्राउंड में पौधारोपण के आदेश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज तड़के मालवीय नगर एमआर 09 लिंक मार्ग से एलआईजी लिंक मार्ग को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों में जारी घोर लापरवाही, धीमी गति और प्रशासनिक शिथिलता उजागर होने पर प्रशासनिक प्रमुख ने कठोर रुख अख्तियार किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को बाहर का रास्ता दिखाते हुए अनुबंध निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
स्थल पर मौजूद रहवासियों ने प्रशासक को अवगत कराया कि समूचे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे हर पल जानलेवा हादसों की आशंका बनी हुई है। प्रकाश व्यवस्था में इस गंभीर चूक पर कड़ा ऐतराज जताते हुए नगर निगम प्रमुख ने विद्युत विभाग के उपयंत्री प्रवीण सिंह तथा उपयंत्री प्रतीक पंवार को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
पेयजल लाइन में कई जगह रिसाव... सड़क मार्ग पर मुआयने के दौरान मुख्य पेयजल लाइन में कई जगह रिसाव पाया गया, जिससे शुद्ध जल सड़कों पर बहकर बर्बादी का कारण बन रहा था और चारों तरफ दलदल की स्थिति निर्मित थी।
इसके साथ ही दोनों तरफ पाइपलाइन बिछाने की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए जलप्रदाय विभाग के सहायक यंत्री शरद सोनी को मौके पर ही फटकार लगाकर स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं, खोदे गए खुले चेंबरों को हादसों को न्योता देते पाकर योजना शाखा के सहायक यंत्री समेत उपयंत्री विशाल राठौर के खिलाफ भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
पूर्व में दी गई चेतावनी के बावजूद विकास कार्य में सुधार न दिखने और लोगों को हो रही असुविधा पर कड़ा संज्ञान लिया गया। निर्माणकर्ता कंपनी ‘हाईवा इन्फ्रास्ट्रक्चर' के प्रतिनिधि को मौके पर आड़े हाथों लेते हुए अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को उक्त एजेंसी की सेवाएं समाप्त करने और अनुबंध निरस्त करने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
हरित पट्टी विकसित करें
सड़क का जायजा लेने के उपरांत प्रशासनिक दल ने ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित लैंडफिल क्षेत्र का रुख किया। मानसून काल को देखते हुए उपलब्ध विशाल भू-भाग पर वृहद स्तर पर हरित पट्टी विकसित करने और परिसर में साफ-सफाई दुरुस्त रखने हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री शरद सोनी और योजना शाखा से नरेश जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड में अब नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हजार रुपए में केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर में भी हो सकता है चंदाना जैसा शराबकांड:शहर के पब-बार संचालक लाइसेंसी दुकानों के बजाय ब्लैकरों से लेकर ऊंचे दामों पर खपा रहे शराब

विधायक का फोन घनघनाते ही बदला पुलिस का रवैया:एक पखवाड़े से कर्ज में डूबे लापता बेटे के पिता का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!