नगर निगम और सिनेमा मालिक आमने-सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा सिनेमागृहों पर विज्ञापन के एवज में थोपा गया 25 हजार रुपए महीने का टैक्स देने से मालिकों ने इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि फिल्में सैटेलाइट माध्यम से आती है और विज्ञापन उनमें लोड होते हैं। विज्ञापन हम नहीं चलाते।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने मल्टीप्लैक्स समेत सिंगल स्क्रीन सिनेमा पर भी पर्दे पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन के एवज में 25 हजार रुपए महीने का टैक्स लगा दिया है। शहरभर के सभी सिनेमाघर मालिक इसका विरोध कर रहे हैं। निगम का कहना है कि इससे उसे प्रतिमाह 17 लाख रुपए तक की आय होगी।
इस आशय का नोटिस मिलते ही सभी सिनेमा मलिक अपने स्तर पर नोटिस का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं मल्टीप्लेक्स सिनेमा कंपनी अपने वकील के माध्यम से जवाब देने को तैयारी कर रही है, वही सिंगल स्क्रीन सिनेमा मालिक भी कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं। सिनेमा एसोसिएशन भी इस मामले में कानूनी राय ले रही है।
नगर निगम का कहना है कि जो विज्ञापन सिनेमाघर में चलाए जाते हैं, उसका टैक्स नगर निगम में जमा कराया जाए, जबकि सिनेमा मालिकों का कहना है कि विज्ञापन हम नहीं चलाते हैं। डायरेक्ट सैटेलाइट से जो फिल्में चल रही हैं, वहीं से विज्ञापन लोड होकर सर्वर में आते हैं, ऐसे में नोटिस देना है तो कंपनियों को दो।
सूत्र बताते हैं कि नियम अनुसार तो नोटिस नगर निगम को कंपनियों को देना चाहिए, जिनमें के सेरा सेरा, यूएफओ, क्यूब समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं। ये विज्ञापन अपने सर्वर में डाउनलोड कर के भेजते हैं। यह कंपनी वाले उनके ऑफिस से विज्ञापन सीधे सिनेमा में लोड कर देते हैं।
25 हजार रुपए नहीं देंगे... क्या सील करने की कार्रवाई करेगा निगम
निगम सूत्रों का कहना है कि यदि सिनेमाघर तय किया गया टैक्स अदा नहीं करता है तो उसे सील करने की कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, अब सबकुछ कोर्ट के निर्णय पर निर्भर करेगा। सिनेमाघर मालिक कोर्ट की शरण में गए हैं और तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।
हालांकि, सिनेमाघर मालिक तय कर चुके हैं कि वे निगम को टैक्स कतई नहीं देंगे, क्योंकि जो विज्ञापन पर्दे पर चल रहे हैं, उसका पैसा उन्हें नहीं मिल रहा बल्कि कंपनियां ले रही हैं।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!