नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे का दावा: 'इस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला; लेकिन कभी जॉइन नहीं करूंगा'
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर हाल में हुए छात्र प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के युवा नेता और छात्र आंदोलन से जुड़े चेहरे अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर कई दावे किए हैं।
एक अखबार से बातचीत में दीपके ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था और ऐसा नहीं करने पर धमकियां भी मिलीं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
'भाजपा में आने को कहा, मना करने पर धमकाया'
दीपके ने दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का संदेश दिया गया और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता का हवाला देकर भी दबाव बनाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, 'चाहे कितने भी प्रस्ताव मिलें, मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा। एक युवा को डराकर उसकी आवाज नहीं दबाई जा सकती।'
विदेशी फंडिंग के आरोपों पर गृह मंत्रालय को घेरा
छात्र आंदोलन को विदेशी फंडिंग मिलने के आरोपों पर दीपके ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के आरोप सही हैं, तो यह गृह मंत्रालय की जवाबदेही का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विदेश से धन आ रहा है, तो उसे रोकने की जिम्मेदारी किसकी है।
बाबा रामदेव और शिक्षा मंत्री पर भी टिप्पणी
दीपके ने योग गुरु बाबा रामदेव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने Gen Z पीढ़ी को लेकर टिप्पणी की थी। दीपके ने कहा कि युवाओं का अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना गलत नहीं है और रामदेव को इस पर टिप्पणी करने के बजाय अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद पर हुए बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।
'रिकॉर्डिंग से पुलिस क्यों डरती है?'
डिजिटल माध्यम से विरोध प्रदर्शन रिकॉर्ड करने के मुद्दे पर दीपके ने कहा कि आज का युवा मोबाइल फोन के जरिए घटनाओं का दस्तावेजीकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष होकर संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!