सरकारी जमीन पर अवैध वृद्धाश्रम का खुलासा: बुजुर्गों से मारपीट का वीडियो वायरल; आश्रम सील, 31 बुजुर्ग सुरक्षित शिफ्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के मारीमाता चौराहे के पास संचालित एक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
जांच में सामने आया कि सरकारी जमीन पर बिना वैध अनुमति कथित रूप से वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा था। प्रशासन ने आश्रम को सील कर वहां रह रहे 31 बुजुर्गों को शासकीय निराश्रित वृद्धाश्रम में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक नाबालिग कथित रूप से बुजुर्गों के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई घटनाओं की जांच की जा रही है।
दस्तावेज नहीं दिखा सकीं संचालिका
मामला मारीमाता चौराहे के पास पानी की टंकी के नीचे संचालित 'महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी' के नाम से चल रहे वृद्धाश्रम का है। पुलिस ने संचालन से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालिका आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद बिना अनुमति वृद्धाश्रम संचालित किए जाने की आशंका पर कार्रवाई शुरू की गई।
सरकारी जमीन पर संचालन की जांच
प्रशासनिक जांच में यह भी सामने आया कि जिस स्थान पर वृद्धाश्रम संचालित हो रहा था, वह सरकारी भूमि है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि इस स्थान का उपयोग पहले सार्वजनिक शौचालय के रूप में होना था। अब यह जांच की जा रही है कि वहां वृद्धाश्रम किस अनुमति से संचालित किया जा रहा था।
संचालिका ने पूछताछ में दावा किया कि उन्हें यह स्थान पूर्व एमआईसी सदस्य संतोष गौड़ द्वारा उपलब्ध कराया गया था। वहीं आश्रम परिसर में लगे बोर्ड पर आशा विजयवर्गीय का नाम संरक्षक के रूप में दर्ज मिला। हालांकि, इस संबंध में उनकी किसी भूमिका की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
एफआईआर दर्ज, जांच जारी
मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा की कार्रवाई के बाद संचालिका के खिलाफ बिना अनुमति वृद्धाश्रम संचालित करने सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच एसीपी रुबीना मिजवानी कर रही हैं।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वृद्धाश्रम कब से संचालित हो रहा था, इसके संचालन में किन-किन लोगों की भूमिका थी और वायरल वीडियो में दिख रही कथित मारपीट जैसी घटनाएं पहले भी हुई थीं या नहीं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!