प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या: शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया; दो साल बाद हुआ वारदात का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जामनगर।
एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोप है कि पहले पति को शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया गया और मौत के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को एक किराए की फैक्ट्री में 12 से 15 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया।
शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पृथ्वी का नीलेश मनसुखभाई कचेटिया नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। जांच में सामने आया कि दोनों ने मिलकर महिला के पति जिग्नेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि जिग्नेश को शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
शव फैक्ट्री में दफनाया
वारदात के बाद दोनों आरोपी जिग्नेश के शव को जामनगर के दरेड क्षेत्र स्थित एक किराए की फैक्ट्री में ले गए। वहां पहले से खोदे गए करीब 12 से 15 फीट गहरे गड्ढे में शव को दफनाकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई। हत्या के बाद महिला ने अपने ससुराल पक्ष को गुमराह करने के लिए यह कहानी गढ़ी कि उसका पति नौकरी के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गया है।
जब परिजनों ने उसका मोबाइल नंबर और कंपनी का पता पूछा तो उसने दावा किया कि जिस कंपनी में वह काम करता है, वहां मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं है। इसी बहाने वह करीब दो साल तक परिवार को भ्रमित करती रही।
देवर के शक से खुला पूरा राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई अशोक धर्मेशभाई मावडिया ने ऑस्ट्रेलिया जाने की बात कहकर पृथ्वी से जिग्नेश की कंपनी का पता मांगा। महिला स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी, जिससे अशोक को शक हुआ। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी महिला घबरा गई और कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली।
खुदाई में मिले कंकाल के अवशेष
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में फैक्ट्री परिसर में खुदाई कराई। करीब 12 से 15 फीट नीचे से मानव कंकाल के अवशेष बरामद हुए, जिन्हें जिग्नेश का माना जा रहा है। अवशेषों की वैज्ञानिक जांच की जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!