तंत्र-मंत्र के नाम पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप: बस ऑपरेटर गिरफ्तार; गैंगरेप, ब्लैकमेल और वसूली का केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक स्टाफ नर्स ने निजी बस ऑपरेटर पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और लाखों रुपए की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
ट्रेन में हुई पहचान, तंत्र-मंत्र के नाम पर बनाया भरोसा
39 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, 3 जुलाई को जबलपुर से शाजापुर आते समय ट्रेन में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राजू बताया।
आरोपी ने खुद को तंत्र-मंत्र और धार्मिक उपाय करने वाला बताते हुए दावा किया कि पीड़िता के परिवार पर जादू-टोने का प्रभाव है और उसे विशेष अनुष्ठान कराने की जरूरत है।
झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप
महिला का आरोप है कि आरोपी ने परिवार पर अनिष्ट होने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जावरा स्थित हुसैन टेकरी और अजमेर भी ले गया, जहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने एक साथी से भी उसके साथ दुष्कर्म कराया और पूरी घटना के अश्लील वीडियो बना लिए।
वीडियो से ब्लैकमेल कर लाखों रुपए और सामान हड़पा
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 4.10 लाख रुपए, सोने का मंगलसूत्र और बाद में स्कूटी व उसके दस्तावेज भी ले लिए। इसके अलावा 50 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग भी की गई।
दो सहकर्मियों से भी अश्लील हरकत का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को उसकी दो महिला सहकर्मियों के साथ भी आरोपी ने अश्लील हरकत की। दोनों महिलाएं विरोध कर वहां से चली गईं।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान शकीरा शाह उर्फ राजू उर्फ गुड्डू, निवासी बड़नगर (उज्जैन) के रूप में हुई है। वह निजी बस ऑपरेटर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें बार-बार दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!