लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
पेटलावद तहसील अंतर्गत सारंगी उप तहसील में लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान की फार्मर आईडी में कृषि भूमि का सर्वे नंबर दर्ज करने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
पटवारी ने 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी
लोकायुक्त के अनुसार, मोहनपुरा हल्का नंबर-30 के पटवारी संजय अमलियार के खिलाफ किसान पुनिया भूरिया (58) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी कृषि भूमि के 6 सर्वे नंबरों में से पांच पहले से फार्मर आईडी में दर्ज थे, जबकि छठा सर्वे नंबर जोड़ने के लिए पटवारी ने 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायत सही मिलने पर बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त इंदौर संभाग के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर आरोपों का सत्यापन कराया गया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
मीटिंग हॉल में रंगे हाथ पकड़ा गया
30 जुलाई 2026 को निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सारंगी उप तहसील कार्यालय के मीटिंग हॉल में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी पटवारी को 2 हजार रुपये दिए, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी संजय अमलियार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक आशीष नायडू, चन्द्रमोहन बिष्ट और शैलेन्द्र सिंह बघेल शामिल रहे।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त संगठन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी भी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत लोकायुक्त पुलिस इंदौर से करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

सरकारी जमीन पर अवैध वृद्धाश्रम का खुलासा:बुजुर्गों से मारपीट का वीडियो वायरल; आश्रम सील, 31 बुजुर्ग सुरक्षित शिफ्ट

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या:शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाया; दो साल बाद हुआ वारदात का खुलासा

तंत्र-मंत्र के नाम पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप:बस ऑपरेटर गिरफ्तार; गैंगरेप, ब्लैकमेल और वसूली का केस दर्ज

बारिश से केदारनाथ हाईवे दो जगह बंद:पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे से यातायात प्रभावित

जम्मू में उमड़ी अपार श्रद्धा:बाबा बर्फानी के 4.36 लाख भक्तों ने किए दर्शन

स्कीम 94 में चला नगर निगम का बुलडोजर

आंगनवाड़ी में बच्चों को पोषण आहार की जगह नमक-पूड़ी:वायरल वीडियो पर जांच शुरू

छात्राओं की काॅशन मनी खा गई हॉस्टल संचालिका:मांगने पर बनाती है अजब-गजब बहाने

वीडियो देखिये, राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का सरकार पर हमला:बोले- केवल सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगी गड़बड़ी

बाघ संरक्षण मॉडल दुनिया के लिए मिसाल:जंगल से गांव तक दिख रहा बदलाव

रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर:इतने हजार की घूस पर लोकायुक्त की कार्रवाई; एक दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

वीडियो देखिये, प्रदेश में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार:मुख्यमंत्री बोले- ग्वालियर को बड़ी सौगात; टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर में हजारों करोड़ का निवेश

किसानों का आंदोलन आज समाप्त होने के आसार:60% मूंग खरीदी का ऐलान

सावन के पहले दिन बाबा की नगरी में झमाझम बारिश:दो घंटे तक बरसे मेघ; कई इलाकों में जलभराव और जाम

फर्जी एनओसी मामले में तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री हुआ गिरफ्तार:अवंतिका गैस एजेंसी प्रकरण में एमपीआईडीसी के तत्कालीन अधिकारी से पूछताछ

नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे का दावा:'इस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला; लेकिन कभी जॉइन नहीं करूंगा'

सड़क निर्माण एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश:लापरवाह इंजीनियरों को थमाया नोटिस

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज:दतिया चुनाव के बाद हो सकती है घोषणा; ये नाम सबसे आगे

नगर निगम और सिनेमा मालिक आमने-सामने

वीडियो देखिये, वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर कहां जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक:देश की रेल व्यवस्था पर गर्व जताया; अब लद्दाख की यात्रा पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!