छात्राओं की काॅशन मनी खा गई हॉस्टल संचालिका: मांगने पर बनाती है अजब-गजब बहाने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक हॉस्टल संचालिका दूरदराज के शहरों-कस्बों से आकर रहने वाली छात्राओं की काशन मनी का पैसा खा गई है। वो उन्हें काशन मनी लौटाने के लिए तमाम बहाने बना रही है। कुछ छात्राओं को तो उसने धमकाया भी है। उसके दो हॉस्टल में करीब 140 छात्राएं रहीं, जिनकी करीब 15 लाख रुपए काशन मनी होती है।
ये श्री सांईकृपा गर्ल्स होस्टल, जो मधुमिलन टॉकीज के पीछे स्थित है। इसकी संचालिका है प्रज्ञा शुक्ला। उसके हॉस्टल में 70 छात्राएं रहती थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश हॉस्टल छोड़कर जा चुकी हैं। प्रज्ञा हर छात्रा से 8500 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से काशन मनी लेती है और कहती है कि जब हॉस्टल छोड़ोगी, तब इसमें से एक हजार रुपए काटकर बाकी 7500 रुपए लौटा देगी।
ये एक हजार रुपए किस मद के काटेगी, इसका कोई जवाब नहीं देती। लेकिन स्थिति ये है कि जो छात्राएं अप्रैल में हॉस्टल छोड़कर वापस अपने घर लौट चुकी हैं, उन्हें अब तक काशन मनी नहीं दी गई है। मांगने पर वो अजब-गजब बहाने बनाती है।
रिमूवल हो गया तो कभी एक्सीडेंट का बहाना
खरगोन जिले की भीकनगांव निवासी छात्रा चांदनी वर्मा ने बताया कि वो पढ़ाई के लिए हॉस्टल में एक साल तक रही और 30 अप्रैल को खाली कर दिया। जब काशन मनी मांगी तो संचालिका ने कहा कि एक माह बाद दूंगी। यह कहने पर किआप ने तो तुरंत काशन मनी देने को कहा था तो वो धमकाने लगी।
जब बाद में काशन मनी मांगी तो कहने लगी छावनी रोड पर रिमूवल कार्रवाई के दौरान हॉस्टल भी टूट गया, इसलिए अभी दिक्कत है। जब पैसे होंगे तब दूंगी, जबकि हॉस्टल मधुमिलन टॉकीज के पीछे है न कि छावनी मेनरोड पर।
छात्रा ने खुद इंदौर आकर देखा तो पाया कि हॉस्टल को कुछ नहीं हुआ, वो सलामत है। बाद में बहाना बनाया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, जबकि पता चला कि वो सकुशल है और एक्सीडेंट की बात भी झूठी है।
चेक दिया,जो बाउंस हो गया
प्रज्ञा शुक्ला ने कुछ छात्राओं को काशन मनी के 7500 रुपए का चेक दिया, जो बाउंस हो गय। ये चेक यूनियन बैंक का है, जिसका खाता नंबर 50200105948830 है, जो 6 जून को दिया गया। लेकिन बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
बाद में पता चला कि शुक्ला इस बैंक खाते में ज्यादा पैसा नहीं रखती और काशन मनी लौटाने के लिए इसी बैंक का चेक देती है, जबकि उसका काफी पैसा दूसरी बैंक में जमा है। चेक बाउंस होने के बाद प्रज्ञा ने छात्रा से कहा कि वो शांति रखे, 15-20 दिनों में उनका पैसा दे देगी, लेकिन ये आश्वासन वो अप्रैल में हॉस्टल छोड़ने के बाद से लगातार दे रही है।
परेशानी में हूं, सबका पैसा लौटाऊंगी... हॉस्टल संचालिका प्रज्ञा शुक्ला ने कहा वो परेशानी में है और पैसा लौटा देगी। धीरे-धीरे करके सभी छात्राओं की काशन मनी का पैसा दे देगी। ये पूछने पर कि काशन मनी का पैसा तो अलग ही रहता है, जबकि आप छात्राओं से किराया और अन्य सुविधाओं का पैसा अलग से लेती ही हैं तो इस पैसे का उपयोग क्यों किया? तो वो कोई जवाब नहीं दे सकी और अपनी परेशानियां गिनाने लगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!