बारिश से केदारनाथ हाईवे दो जगह बंद: पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे से यातायात प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर मंगलवार को यातायात बाधित हो गया। पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने के कारण हाईवे दो स्थानों पर बंद हो गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कुंड-काकड़ा गाड़ के बीच पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया। वहीं सिरोहबगड़ क्षेत्र में भी सोमवार देर रात मलबा आने से हाईवे प्रभावित हुआ था, जिसे रात में ही खोल दिया गया।
इसके अलावा गौरीकुंड-मुनकटिया के पास भी मलबा आने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने का काम शुरू किया।
जेसीबी मशीनों से हटाया जा रहा मलबा... राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि हाईवे को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। गुप्तकाशी के पास बाधित मार्ग को भी बहाल कर दिया गया है।
बारिश से कई अन्य मार्ग भी प्रभावित... लगातार बारिश के चलते जिले में कई अन्य सड़कों पर भी असर पड़ा है। प्रशासन के अनुसार, जिले में दो राज्य मार्ग, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के 10 मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के आठ मार्ग और एक एनपीसीसी मार्ग भी बाधित रहे।
प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं सड़क खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!