किसानों का आंदोलन आज समाप्त होने के आसार: 60% मूंग खरीदी का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
किसान आंदोलन के तीसरे दिन बुधवार को प्रदेश सरकार ने मूंग की खरीदी 60% तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया। खाद वितरण वाली ई-टोकन व्यवस्था भी फिलहाल स्थगित कर दी गई है। लेकिन किसान इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।
7 दिन का राशन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला और बैरिकेड्स हटाकर राजधानी में एंट्री…ये तस्वीरें दिल्ली में हुए 2020 के किसान आंदोलन की याद दिला गईं।
सरकार के ऐलान में तीन रियायतें हैं- खरीदी का दायरा 25% से बढ़ाकर 60% करना, स्लॉट बुकिंग और खरीदी की अंतिम तारीख आगे बढ़ाना (10 और 20 अगस्त तक), और ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल रोक देना।
यानी किसानों की तीन में से दो मांगों (खरीदी का दायरा और ई-टोकन) पर सुनवाई तो हुई है।नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा जैसे प्रमुख जिलों में यह करीब 3 क्विंटल प्रति एकड़ बैठेगा। किसानों का कहना है उनकी वास्तविक पैदावार ज्यादा है, इसलिए 3 क्विंटल प्रति एकड़ पर खरीदी का मतलब है कि बड़ा हिस्सा अब भी खुले बाजार में MSP से कम दाम पर बेचना पड़ेगा। इसलिए वे कम से कम 5 क्विंटल प्रति एकड़ की मांग पर अड़े हैं।
सरकार ने आंदोलन खत्म करने के लिए तत्काल राहत के कदम उठाए हैं, लेकिन खरीदी की मात्रा को लेकर कोई नया फैसला नहीं किया है। अगर किसान संगठन 5 क्विंटल प्रति एकड़ की मांग पर कायम रहते हैं, तो सरकार और उनके बीच बातचीत का एक और दौर हो सकता है। वहीं अगर सरकार मौजूदा फैसले को अंतिम मानती है, तो यह मुद्दा खरीदी के दौरान फिर विवाद का कारण बनेगा।
संबंधित समाचार

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज खाते हैं; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!