भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज: दतिया चुनाव के बाद हो सकती है घोषणा; ये नाम सबसे आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) इंदौर नगर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर संगठन में मंथन तेज हो गया है। दतिया चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
यह नाम सबसे आगे
इस बीच अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार सक्रिय हैं, लेकिन संगठन के भीतर मयूरेश पिंगले का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वर्तमान नगर महामंत्री मयूरेश पिंगले के नाम पर व्यापक सहमति बनती दिखाई दे रही है।
पहली सूची के बाद बढ़ी हलचल
संगठन में उनके अनुभव और अपेक्षाकृत निर्विवाद छवि को उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। हाल ही में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने ग्वालियर, उज्जैन समेत 15 जिलों में अध्यक्ष और कुछ स्थानों पर महामंत्रियों की नियुक्ति की थी।
11 नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा था
इसके बाद इंदौर नगर इकाई की घोषणा को लेकर संगठन के भीतर सक्रियता बढ़ गई।बताया जा रहा है कि इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने 11 नामों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा था, जिसमें कोर कमेटी के विभिन्न सदस्यों द्वारा सुझाए गए नाम शामिल किए गए ताकि विवाद की स्थिति से बचा जा सके।
मयूरेश पिंगले का पलड़ा भारी
सूत्रों के मुताबिक, मयूरेश पिंगले के पक्ष में कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे और विधायक मालिनी गौड़ द्वारा भी उनका नाम आगे बढ़ाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा उनके संगठनात्मक अनुभव और विभिन्न स्तरों पर बेहतर तालमेल को भी अहम माना जा रहा है।
अक्षांशु तिवारी भी मजबूत दावेदार
अध्यक्ष पद की दौड़ में अक्षांशु तिवारी का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। चर्चा है कि यदि अध्यक्ष पद पर पिंगले की नियुक्ति होती है तो संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए तिवारी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है।
मुख्यमंत्री की राय भी अहम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री और भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य भी हैं, इसलिए अंतिम निर्णय से पहले उनकी राय भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व नियुक्ति से पहले वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सकता है।
अन्य नाम भी चर्चा में
अध्यक्ष पद की संभावित सूची में अमित पालीवाल और अमित सिंह कुशवाह के नाम भी चर्चा में हैं। संगठन के अलग-अलग नेताओं और सामाजिक समीकरणों के आधार पर इन नामों को भी समर्थन मिलने की बात कही जा रही है।
हालांकि, अब तक भाजयुमो या भाजपा की ओर से इंदौर नगर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल सभी नाम संगठनात्मक और राजनीतिक चर्चाओं पर आधारित हैं।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!