रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर: इतने हजार की घूस पर लोकायुक्त की कार्रवाई; एक दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे लोकायुक्त के ट्रैप में फंस गए। लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
खास बात यह है कि अगले दिन उनकी विदाई पार्टी प्रस्तावित थी और सेवानिवृत्ति पर उन्हें करीब 60 लाख रुपए के सेवानिवृत्ति लाभ मिलने थे।
36 लाख के बिल के बदले मांगा था कमीशन
लोकायुक्त के अनुसार, कटारे पर एक ठेकेदार के 36 लाख रुपए के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में एक प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है।
शिकायतकर्ता सचिन पचौरी हैं, जो ठेकेदार होने के साथ पूर्व इंजीनियर प्रेम पचौरी के पुत्र हैं। शिकायत के मुताबिक आरोपी पहले ही 30 हजार रुपए ले चुका था और शेष राशि लेने के दौरान लोकायुक्त ने उसे ट्रैप कर लिया।
6 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा
लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। टीम ने कार्यपालन यंत्री को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिटायरमेंट से पहले कार्रवाई से मचा हड़कंप
अगले दिन कार्यालय में उनकी विदाई की तैयारियां चल रही थीं और कर्मचारी सम्मान समारोह की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच लोकायुक्त की कार्रवाई से नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त एसपी ने कहा कि 'सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन भी रिश्वत लेने का मामला यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं।'
संबंधित समाचार

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!