खबर
Top News

एक दिन में तीन आत्महत्याएं: लॉ स्टूडेंट; इंजीनियरिंग छात्र और एमपी ऑनलाइन संचालक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 11:06 am
शेयर करें:
एक दिन में तीन आत्महत्याएं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें एक लॉ स्टूडेंट, एक इंजीनियरिंग छात्र और एक एमपी ऑनलाइन सेंटर संचालक शामिल हैं। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अलग-अलग कारणों से मानसिक तनाव की बात सामने आई है। हालांकि किसी भी मामले में मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

लॉ स्टूडेंट ने घर में लगाई फांसी
पहला मामला पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली का है। यहां 27 वर्षीय आदर्श सोलंकी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आदर्श ने हाल ही में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था। उसकी अधिवक्ता के रूप में सनद (लाइसेंस) अभी जारी नहीं हुई थी।

पुलिस के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी मां, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, स्कूल गई हुई थीं। शाम को लौटने पर उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि आदर्श के माता-पिता का कई वर्ष पहले तलाक हो गया था। इसके बाद वह मामा के परिवार के साथ रह रहा था और किराए के कमरे में रहता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

दोस्तों के अनुसार आदर्श पिछले कुछ समय से अवसाद में था। उसने कुछ दिन पहले दोस्तों से मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

इंजीनियरिंग छात्र ने भी की आत्महत्या
दूसरा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर का है। यहां 20 वर्षीय राजकुमार कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक राजकुमार हैदराबाद स्थित एनआईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के लिए उसने करीब छह लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया था। पहले वर्ष में पढ़ाई प्रभावित होने के बाद वह अपने पैतृक गांव चंपारण (बिहार) लौट गया था।

बताया जा रहा है कि पढ़ाई और शिक्षा ऋण के दबाव के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। कुछ दिन पहले उसका परिचित हरपाल उसे इंदौर लेकर आया था, लेकिन यहां भी वह परेशान रहता था। गुरुवार को हरपाल काम पर गया था, इसी दौरान राजकुमार ने आत्महत्या कर ली।

तनाव में था एमपी ऑनलाइन संचालक
तीसरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी का है। यहां 45 वर्षीय गजेंद्र पुत्र माधवलाल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार गजेंद्र एमपी ऑनलाइन सेंटर का संचालन करता था। देर रात उसके भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी पत्नी का बीमारी के कारण निधन हो गया था।

इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।

तीनों मामलों की जांच जारी
पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी मामले में सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों, दोस्तों और परिचितों के बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 10 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 10 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 10 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 11 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 11 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 11 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 11 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 11 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!