थाने के सामने एक ही परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर: अवैध शराब विवाद से जुड़ा है मामला; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मनावर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने थाने के बाहर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अवैध शराब पकड़वाने के बाद हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
अवैध शराब पकड़वाने के बाद बढ़ा विवाद
घटना मनावर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सिरसी बयडीपुरा गांव में ग्रामीणों ने बिना नंबर की बाइक से अवैध शराब सप्लाई कर रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद विवाद शुरू हुआ।
पीड़ित परिवार के सदस्य विनोद जायसवाल का आरोप है कि शराब ठेकेदार सूरज रजक के मैनेजर कमलेश राठौर 10-15 लोगों के साथ तीन बिना नंबर की बोलेरो में उनके घर पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप
परिवार जब शिकायत दर्ज कराने मनावर थाने पहुंचा, तो उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे आहत होकर परिवार के तीन सदस्यों महिला सहित ने थाने के बाहर ही चूहा मारने की दवा खा ली।
तीनों की हालत गंभीर
घटना के बाद डायल-112 की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल मनावर पहुंचाया गया। डॉक्टर हिमांशु पटेल के अनुसार चिंताबाई जायसवाल (50), नरेंद्र जायसवाल (55) और अनिल जायसवाल (27) को गंभीर हालत में बड़वानी रेफर किया गया है।
अधिकारी पहुंचे मौके पर, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी ब्रजेश मालवीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता घायलों का इलाज कराना है, साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
वहीं एडिशनल एसपी विजय डाबर ने बताया कि पहले ही आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। परिवार रिपोर्ट लिखाने आया था, तभी उन्होंने जहर खा लिया।
दोनों पक्षों की जांच
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!