शहर में तीन मौतों से सनसनी: कहीं युवक ने खुद को लगाई आग; महिला ने फांसी लगाई, तो टैंकर ड्राइवर संदिग्ध हालत में मिला मृत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत के मामलों से सनसनी फैल गई। तुकोगंज में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर जान दे दी, जबकि आजाद नगर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, हीरा नगर इलाके में एक टैंकर ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
तुकोगंज थाना पुलिस के मुताबिक लाला का बगीचा निवासी 50 वर्षीय रामकिशन पुत्र हरिशंकर गणावत को सोमवार रात गंभीर रूप से झुलसी हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया था।
उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले रामकिशन ने अपने तीनों बच्चों को खाना खिलाया था। इसके बाद उन्होंने पत्नी से नहाने की बात कही और नीचे के कमरे में चले गए।
कुछ देर बाद कमरे से धुआं और चीखने की आवाज आने पर परिजन पहुंचे तो वह आग की लपटों में घिरे मिले।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि काम पर नहीं जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि रामकिशन पेशे से पेंटर थे, लेकिन लंबे समय से काम नहीं कर रहे थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनकी पत्नी संभाल रही थी, जो कपड़े की दुकान पर नौकरी करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
किराए के मकान में लगाई फांसी
दूसरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी का है, जहां 30 वर्षीय कृष्णाबाई पत्नी छोटू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला किराए के मकान में रहती थी। परिचित पंकज ने पुलिस को बताया कि कृष्णाबाई और उसका पति छोटू डेली कॉलेज में सफाई और अन्य काम करते थे।
दोनों करीब छह महीने पहले ही यहां रहने आए थे। बताया जा रहा है कि महिला का पति तीन दिन पहले अपने गांव गया हुआ था। मंगलवार रात आसपास के लोगों ने कृष्णाबाई को कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। महिला के दो बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टैंकर चलाने वाले की संदिग्ध मौत
हीरा नगर क्षेत्र के काशीपुरी में रहने वाले अशोक पुत्र नवल रघुवंशी मंगलवार घर में मृत मिले। अशोक पार्षद चिंटू चौकसे का टैंकर चलाते थे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अशोक शराब पीने के आदी थे।
मौत की परिस्थितियां स्पष्ट न होने से पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। अशोक की पत्नी और बेटा निरंजनपुर क्षेत्र में अलग रहते थे।
शराब लत को लेकर परिवार में विवाद भी होता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!