तीन तलाक देकर घर से निकाला: दूसरी शादी करने का भी दावा; पुलिस ने दर्ज किया मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने, दूसरी महिला के साथ रहने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
गढ़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
तीन साल पहले हुआ था निकाह
गढ़ा थाना क्षेत्र निवासी तस्लीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसका निकाह बड़े मदार छल्ला निवासी मोहम्मद शहनवाज से हुआ था। उसके अनुसार विवाह के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह देर रात घर लौटने लगा और पूछने पर उसके साथ मारपीट करता था।
दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसे पता चला कि उसके पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। शुरुआत में वह कभी-कभार उसके घर जाता था, लेकिन बाद में अधिकतर समय वहीं रहने लगा और कई बार रात भी वहीं बिताने लगा।
महिला का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से इस बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। आरोप है कि पति उसे मायके जाने के लिए दबाव बनाता था, विरोध करने पर मारपीट करता था तथा घर खर्च देना भी बंद कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं निभा रहा था।
शादी समारोह में तीन तलाक देने का आरोप
पीड़िता के अनुसार बुधवार रात एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह के दौरान उसके पति ने सार्वजनिक रूप से तीन बार 'तलाक' कहकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही और वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद पति दूसरी महिला को अपने घर ले आया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!