UG फर्स्ट-सेकंड ईयर के हजारों छात्र फेल: सितंबर में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा; 30 अगस्त तक आवेदन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न विषयों में फेल हुए हैं।
अब विश्वविद्यालय इन विद्यार्थियों को एक और मौका देने जा रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अगस्त निर्धारित की गई है।
विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए 40 से अधिक केंद्र तैयार किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर निगरानी के लिए आब्जर्वर भी नियुक्त किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय अधिकारियों के अनुसार 25 अगस्त तक पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नई परीक्षा व्यवस्था का रिजल्ट पर असर
यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षा व्यवस्था में इस वर्ष बदलाव किया गया था। उच्च शिक्षा विभाग ने मार्च में परीक्षा प्रणाली में परिवर्तन करते हुए ऑर्डिनेंस 14-1 के तहत पहले लागू 70 अंक की थ्योरी और 30 अंक के इंटरनल असाइनमेंट की व्यवस्था समाप्त कर दी।
नई व्यवस्था के तहत अब पूरा प्रश्नपत्र 100 अंकों का है और विद्यार्थियों को पास होने के लिए थ्योरी पेपर में कम से कम 35 अंक हासिल करना अनिवार्य है।
इस बदलाव का असर परीक्षा परिणाम में भी दिखाई दिया। बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में बड़ी संख्या में विद्यार्थी हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों में 35 अंक का न्यूनतम मानदंड पूरा नहीं कर सके। करीब 15 प्रतिशत विद्यार्थी इन विषयों में 35 अंक भी हासिल नहीं कर पाए।
पांच अनिवार्य विषयों में कमजोर प्रदर्शन के चलते बीए और बीएससी प्रथम वर्ष का संयुक्त परीक्षा परिणाम करीब 40 प्रतिशत रहा। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष का परिणाम करीब 75 प्रतिशत रहा।
14 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा मौका
विश्वविद्यालय के अनुसार प्रथम वर्ष में करीब 8 से 9 हजार विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई है, जबकि द्वितीय वर्ष में लगभग 6 हजार विद्यार्थी पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह दोनों वर्षों के करीब 14 से 15 हजार विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलेगा।
दो स्तर पर होगी निगरानी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है और जल्द ही टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केंद्रों पर दो स्तर पर चेकिंग और निगरानी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि परीक्षा पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
संबंधित समाचार

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!