विचारों की अपनी आंखें होती हैं: उन्हें हाथ पकड़कर कहीं ले जाया नहीं जा सकता : स्वप्निल कोठारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

रेनेसां यूनिवर्सिटी में ‘थिंक इट- विचारों की मैराथन’ का समापन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेनेसां यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के नवाचार एवं विचार मंथन कार्यक्रम ‘थिंक इट- विचारों की मैराथन’ का समापन हुआ। इस अवसर पर चांसलर स्वप्निल कोठारी ने कार्यक्रम की सफलता, युवा प्रतिभा की व्यापक भागीदारी और नवाचार की संस्कृति को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ऐसे मंच देश के भविष्य को अधिक रचनात्मक, आत्मनिर्भर और समाधान-उन्मुख बनाते हैं।
विचार स्वनिर्मित व स्वतंत्र होते हैं, इसलिए विचारक आवश्यक रूप से आदि विद्रोही होता है। विचारों की अपनी आंखें होती हैं, उन्हें हाथ पकड़कर कहीं ले जाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह, निर्णायक प्रक्रिया की गुणवत्ता और आयोजन की व्यापकता की सराहना की।
कोठारी ने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रतियोगिता में लगभग पांच हजार आइडिया प्राप्त होना अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। शिक्षा, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, स्वास्थ्य और व्यवसाय जैसे विविध क्षेत्रों से आए इन विचारों ने यह सिद्ध किया कि युवा वर्ग केवल सपने नहीं देख रहा, बल्कि व्यावहारिक और प्रभावशाली समाधान भी प्रस्तुत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि शीर्ष 21 श्रेष्ठ आइडियाज को 1-1 लाख रुपए का पुरस्कार, अगले 100 आइडियाज को प्रमाण-पत्र व सम्मान तथा अगले 900 आइडियाज को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार देना इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है।
ऐसे आयोजन युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और समस्या-समाधान की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा और समाज के बीच सार्थक सेतु बनते हुए इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन जारी रखेगा।
मुख्य अतिथि आशुतोषसिंह ठाकुर, निदेशक यंग थिंकर्स फोरम ने युवा विचारकों को प्रेरित करने वाला संबोधन दिया। उनके विचारों ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया।
उपस्थित लगभग दो हजार श्रोताओं, जिनमें शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, उद्यमी और प्रतिभागी शामिल थे, ने इस समापन समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्यादित्य कोठारी ने किया तथा कुलपति डॉ. राजेश दीक्षित ने रेनेसां यूनिवर्सिटी की ओर से सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायकों, सहयोगियों और आयोजन समिति का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!