मंदी के दौर में भी इस संस्थान का रिकॉर्ड प्लेसमेंट: इतने छात्रों को मिला एक करोड़ से अधिक का पैकेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वैश्विक आर्थिक मंदी और आईटी सेक्टर में लगातार हो रही छंटनी के बीच आईआईटी इंदौर ने प्लेसमेंट के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के इतिहास में पहली बार 11 बीटेक छात्रों को एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज मिला है। वहीं, 93 प्रतिशत से अधिक बीटेक छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले ही नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं।
शनिवार को आयोजित संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में निदेशक प्रो. सुहास एस. जोशी ने प्लेसमेंट और शोध उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों ने आईआईटी इंदौर के छात्रों पर भरोसा जताया है।
बीटेक छात्रों को मिले 270 जॉब ऑफर
इस प्लेसमेंट सीजन में बीटेक छात्रों को अब तक 270 जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट (मास्टर्स) छात्रों को 108 ऑफर मिले हैं। संस्थान का कहना है कि छात्रों को डिग्री पूरी होने से पहले ही कंपनियों ने नियुक्ति पत्र सौंप दिए, जो उनकी गुणवत्ता और उद्योग जगत में बढ़ती मांग का प्रमाण है।
रिसर्च में भी लगातार बढ़ रही उपलब्धियां
आईआईटी इंदौर ने केवल प्लेसमेंट ही नहीं, बल्कि शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थान के अनुसार अब तक 10,700 से अधिक शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 280 नई तकनीकों का विकास किया है। संस्थान ने उद्योग और सरकारी संस्थानों के सहयोग से 900 स्पॉन्सर्ड रिसर्च प्रोजेक्ट तथा 730 कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।
पेटेंट के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन
आईआईटी इंदौर अब तक 275 से अधिक पेटेंट दाखिल कर चुका है। इनमें से 135 पेटेंट को मंजूरी मिल चुकी है। खास बात यह है कि पिछले एक वर्ष में ही 80 पेटेंट स्वीकृत हुए हैं, जो संस्थान की बढ़ती अनुसंधान क्षमता को दर्शाता है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!