कृषि सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था यह अवैध कारोबार: यूट्यूब से सीखा तरीका; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर पर कृषि सेवा केंद्र की आड़ में 500 रुपये के नकली नोट छाप रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 57,500 रुपये मूल्य के 500-500 रुपये के 115 नकली नोट, रंगीन प्रिंटर, कटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
पुलिस के अनुसार, नलखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित पवार कृषि सेवा केंद्र में नकली नोट तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान पर दबिश दी, जहां से नरेंद्र सिंह सौंधिया और शुभम सोलंकी को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान एक बैग से 500-500 रुपये के 115 संदिग्ध नोट बरामद हुए।
असली 500 रुपये के नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर से बनाई प्रतिलिपि
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वे असली 500 रुपये के नोट को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर से उसकी प्रतिलिपि निकालते थे और बाद में कटर की मदद से उसे नोट के आकार में काटकर तैयार करते थे।
एक जैसे मिले कई सीरियल नंबर
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बरामद कई नोटों पर सीरियल नंबर एक जैसे थे, जिससे उनके नकली होने की पुष्टि हुई। मौके से रंगीन प्रिंटर, कटर, नकली नोट और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
बाजार में खपाए गए नोटों की होगी जांच
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने नकली नोट बाजार में चलाए जा चुके हैं और इस अवैध कारोबार में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि गिरोह के अन्य सदस्य सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त

बार-बार पेनकिलर लेने से बिगड़ी किडनी:31 साल के युवक का ट्रांसप्लांट; मां ने दी किडनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!