ये नहीं सुधरेंगे: फिर चल रहा अवैध अहाता; कल दो बार आबकारी विभाग ने बंद कराया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परसों रात बंगाली चौराहा शराब दुकान के पीछे संचालित अवैध अहाते का वीडियो बनाने पर दुकान के कर्मचारियों ने महिला और उसके परिवार को लट्ठ से पीट दिया था। मामले को खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
नतीजा ये हुआ कि आबकारी विभाग एक्शन में आया और कल एक टीम मौके पर पहुंची और अवैध अहाता बंद कराया, लेकिन शाम को अहाता फिर चालू हो गया, जिसे दोबारा बंद कराया गया।
आबकारी विभाग को सीधी चुनौती- खुलासा फर्स्ट को खबर लगी है कि आज फिर अहाते में खाने-पीने का सामान बेचा जा रहा है। यानी आबकारी विभाग को सीधे तौर पर चैलेंज किया जा रहा है। देखते हैं मामले में अफसर अब क्या एक्शन लेते हैं।
उल्लेखनीय है कि बंगाली चौराहा स्थित शराब दुकान से लगी गली में खड़े शराबियों को हटाने के लिए कार सवार अमन रोकड़े निवासी किष्किंधा अपॉर्टमेंट ने हार्न बजाया था, जिसके चलते विवाद हो गया था।
बुलावे पर पिता घनश्याम रोकड़े, मां सविता रोकड़े, भाई कान्हा, मुंहबोली बहन तथा दामाद मौके पर पहुंचे थे। चूंकि झगड़े की असली जड़ अवैध अहाता था। इसलिए सविता अफसरों से शिकायत करने के लिए अहाते का वीडियो बनाने लगी थी।
इससे नाराज शराब दुकान के कर्मचारियों ने डंडों से हमला कर दिया था, जिसमें सविता, घनश्याम, अमन, कान्हा, उनकी मां, मुंहबोली बेटी और दामाद घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पीड़ित महिला के केस दर्ज नहीं कराने पर मामला रफा-दफा हो गया था।
बताते हैं उक्त अवैध अहाता अशोक और प्रशांत राजपूत द्वारा चलाया जाता है। परसों रात मामला शांत होते ही अहाता संचालकों ने कल फिर अवैध अहाते से खाने-पीने का सामान बेचना शुरू कर दिया।
चूंकि पूरे घटनाक्रम की वीडियो वायरल होने पर खुलासा फर्स्ट ने मामले को कल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नतीजा ये रहा कि कल दोपहर को आबकारी विभाग से पांच लोगों की टीम बंगाली चौराहा शराब दुकान पर पहुंची।
इसके बाद सीधे दुकान के पीछे संचालित अवैध अहाते पर पहुंची तो वह चालू मिला। संचालक शराबियों को खाने-पीने का सामान बेच रहा था। अफसरों ने उसकी दुकान बंद कराई और समझाइश देकर चले गए।
उनके जाने के बाद एक बार फिर संचालक ने खाने-पीने का सामान बेचना शुरू कर दिया। खबर मिलने पर शाम को अफसर फिर मौके पर पहुंचे और अहाता बंद कराया। इसके बावजूद आज फिर अहाता संचालक ने अहाता शुरू कर दिया है।
कल कलेक्टर कार्यालय जाएंगे पीड़ित रहवासी
उधर, इस अहाते और शराब दुकान से परेशान रहवासी सविता रोकड़े के नेतृत्व में कल कलेक्टर कार्यालय जाएंगे। गुहार लगाई जाएगी कि शराब दुकान के कहीं और शिफ्ट किया जाए। वहीं, आज सविता रोकड़े ने एक वीडियो जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षित इंदौर बनाने की गुहार लगाई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!