भीषण गर्मी से झुलसा प्रदेश: जानिये कहां 10 वर्ष का तापमान का रिकॉर्ड टूटा; किन जिलों में लू और आंधी-बारिश की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में सोमवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले एक दशक का सबसे उच्च स्तर है। छतरपुर जिले का ही नौगांव 45.5 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कई जिलों में लू और आंधी-बारिश दोनों के अलर्ट जारी किए हैं।
गर्मी चरम पर, लेकिन बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 1 मई तक भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से कई हिस्सों में आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है। 28 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में लू से आंशिक राहत मिलने के संकेत भी हैं।
इन जिलों में लू का असर
मंगलवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में दिन के समय तापमान बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।
12 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना जताई गई है।
13 शहरों में 44 डिग्री के पार पारा
सोमवार को खजुराहो (46.0°C) और नौगांव (45.5°C) के अलावा श्योपुर और दतिया समेत कुल 13 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
राजधानी भोपाल में 43.4°C, ग्वालियर में 43.4°C, इंदौर में 42.0°C, उज्जैन में 42.4°C और जबलपुर में 42.7°C तापमान दर्ज किया गया।
ऑल-टाइम रिकॉर्ड पर भी खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 29 अप्रैल 1993 को 46.9°C का अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया था। मौजूदा हालात को देखते हुए यह रिकॉर्ड भी टूटने की आशंका जताई जा रही है।
दमोह में हादसा: आंधी-बारिश बनी जानलेवा
दमोह जिले में सोमवार शाम तेज आंधी-बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार गिर गई, जिसमें दबकर 48 वर्षीय रागिनी पटैरिया की मौत हो गई। घटना रनेह थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव की है, जहां महिला घर के बाहर कंडे ढंकने गई थी।
अगले चार दिन का रुख
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3-4 दिनों तक प्रदेश में गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर बना रहेगा। कहीं लू तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
गर्मी से बचाव के लिए सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल और मई पारंपरिक रूप से सबसे गर्म महीने होते हैं, इसलिए इस दौरान तापमान का उच्च स्तर सामान्य माना जाता है, लेकिन इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत अधिक तीव्र नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!