इस मामले में प्रदेश सबसे आगे: एक साल में इतने पर लगा ताला; देशभर में हर दिन औसतन यह हालात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देश में सरकारी स्कूलों की संख्या लगातार घट रही है। शिक्षा मंत्रालय की यूडाइस+ (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉरमेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस+) 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, बीते एक वर्ष में देशभर में 4,791 स्कूल बंद हो गए।
यानी औसतन हर दिन 13 स्कूलों का संचालन बंद हुआ। इनमें सबसे अधिक 2,426 स्कूल अकेले मध्य प्रदेश में बंद हुए, जो देशभर में बंद हुए कुल स्कूलों का आधे से अधिक हिस्सा है।
एक साल में हजारों स्कूल हुए कम
यूडाइस+ रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 में देश में कुल 14,71,473 स्कूल संचालित थे। वहीं 2025-26 में यह संख्या घटकर 14,66,682 रह गई। यानी एक वर्ष में 4,791 स्कूलों की संख्या कम हो गई।
मध्य प्रदेश के बाद सबसे अधिक स्कूल तेलंगाना (1,392) में बंद हुए। इसके अलावा पश्चिम बंगाल (568), आंध्र प्रदेश (474), तमिलनाडु (369), कर्नाटक (281) और हिमाचल प्रदेश (266) में भी स्कूलों की संख्या घटी।
स्कूलों के विलय को बताया गया प्रमुख कारण
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, कई राज्यों में छोटे और कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का बड़े स्कूलों में विलय (मर्जर) किया जा रहा है। इसी कारण स्कूलों की कुल संख्या में कमी दर्ज हुई है। हालांकि, हर राज्य में स्थिति एक जैसी नहीं है।
कहीं स्कूल बढ़े, लेकिन छात्र घट गए
रिपोर्ट के अनुसार कुछ राज्यों में स्कूलों की संख्या बढ़ी, लेकिन वहां छात्रों का नामांकन घट गया। बिहार में 946 नए स्कूल जुड़े, लेकिन नामांकन 4.37 लाख से अधिक घट गया।
छत्तीसगढ़ में 234 स्कूल बढ़े, जबकि 49,459 छात्रों का नामांकन कम हुआ। दिल्ली में 87 नए स्कूल खुले, लेकिन 45,250 छात्रों की संख्या घट गई। यह आंकड़े बताते हैं कि केवल नए स्कूल खोलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें छात्रों का नामांकन भी सुनिश्चित करना जरूरी है।
बिना छात्रों वाले स्कूल घटे, लेकिन हजारों शिक्षक अब भी तैनात
रिपोर्ट के अनुसार, देश में पहली बार जीरो एनरोलमेंट (बिना छात्रों वाले) स्कूलों की संख्या में कमी आई है।
2024-25: 7,993 स्कूल
2025-26: 5,663 स्कूल
हालांकि, इन 5,663 स्कूलों में अब भी 20,667 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि वहां एक भी छात्र दर्ज नहीं है।
पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में बढ़े जीरो एनरोलमेंट स्कूल
जहां राष्ट्रीय स्तर पर बिना छात्रों वाले स्कूलों की संख्या घटी है, वहीं कुछ राज्यों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पश्चिम बंगाल में ऐसे स्कूल बढ़कर 4,133 हो गए हैं।
यहां 19,502 शिक्षक तैनात हैं। उत्तर प्रदेश में जीरो एनरोलमेंट स्कूलों की संख्या 81 से बढ़कर 313 हो गई, जबकि शिक्षकों की संख्या 56 से बढ़कर 177 पहुंच गई।
छत्तीसगढ़ में नई चुनौती
छत्तीसगढ़ में पिछले सत्र तक एक भी जीरो एनरोलमेंट स्कूल नहीं था। लेकिन 2025-26 में ऐसे 149 स्कूल सामने आए, जहां 140 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि कोई छात्र नहीं है।
एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या घटी
देशभर में एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है।
2025: 1,04,125 स्कूल
2026: 1,00,843 स्कूल
हालांकि, कई राज्यों में इनकी संख्या बढ़ी है। इनमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, तमिलनाडु, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार शामिल हैं।
विशेषज्ञों की राय
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि केवल स्कूलों की संख्या बढ़ाना या घटाना समाधान नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षकों की तैनाती छात्रों की वास्तविक संख्या के अनुसार हो। जिन स्कूलों में छात्र नहीं हैं, वहां कार्यरत शिक्षकों को जरूरत वाले स्कूलों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सके।
प्रमुख आंकड़े
देशभर में बंद हुए स्कूल: 4,791
मध्य प्रदेश में बंद हुए स्कूल: 2,426 (सबसे अधिक)
देश में वर्तमान कुल स्कूल: 14,66,682
जीरो एनरोलमेंट स्कूल: 5,663
इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षक: 20,667
एक शिक्षक वाले स्कूल: 1,00,843
रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी चुनौती अब केवल स्कूलों की संख्या नहीं, बल्कि छात्रों का नामांकन, संसाधनों का संतुलित उपयोग और शिक्षकों की प्रभावी तैनाती है।
संबंधित समाचार

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!