रॉयल ग्रीन काउंटी में हो रहा रॉयल घोटाला: नियम-कायदों की उड़ रही खुलेआम धज्जियां, पर्यावरण को भी पहुंचा रहे नुकसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर के समीप ग्राम निहालपुर मुंडी में रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप में नियम-कायदों का खुला उल्लंघन हो रहा है। पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है। शिकायतें प्रशासन तक पहुंची हैं लेकिन अभी तक एक्शन नहीं हुआ है।
सूत्रों का कहना है टाउनशिप में कई पेड़ों को काट दिया गया है। नगर निगम का उद्यान अमला पहुंचा था लेकिन सिर्फ पांच पेड़ों का चालान बनाकर चलता बना।
मध्य प्रदेश वृक्ष संरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम, 2001 के तहत शहरी क्षेत्रों में सक्षम अधिकारी (वृक्ष अधिकारी/कमिश्नर) की लिखित अनुमति के बिना पेड़ काटना गंभीर अपराध है। काटने पर प्रति पेड़ भारी जुर्माने और कारावास का प्रावधान है लेकिन रॉयल ग्रीन काउंटी में काटे गए पेड़ों की सही संख्या को छिपा लिया गया है।
सरकारी जमीन पर सड़क व सार्वजनिक और सार्वजनिक तालाब की भूमि पर भी अवैध निर्माण कर लिया गया है। मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण अपराध है।
प्रशासन को इसे तत्काल ढहाने और अतिक्रमणकारी पर बेदखली व जुर्माने का अधिकार है लेकिन इस कॉलोनी में कोई नियम लागू नहीं हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि तालाबों, पोखरों और जल निकायों की भूमि का स्वरूप नहीं बदला जा सकता और न ही उन पर कोई निर्माण किया जा सकता है।
आश्चर्य है कि ‘पूर्णता प्रमाण पत्र’ जारी कैसे हो गया
सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध पेड़ कटाई के बावजूद नगर निगम के ‘कॉलोनी सेल’ ने इस टाउनशिप को पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी कर दिया जबकि नियम है जब तक कोई प्रोजेक्ट स्वीकृत ले-आउट के अनुसार शत-प्रतिशत वैध न हो, तब तक कॉलोनी सेल पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी नहीं कर सकता। अवैध निर्माण वाली साइट को सर्टिफिकेट देने का मतलब है कि कुछ तो गड़बड़ है।
सड़क कॉलोनी से बहुत दूर
मामले में भवन अधिकारी टीना सिसौदिया ने कहा खुद मौके पर गई थीं और पाया था जिस सड़क के कॉलोनी में बनाने का दावा किया जा रहा है, वो दरअसल कॉलोनी के बहुत पीछे की ओर खेत में बन रही है, जिससे कॉलोनी के कर्ताधर्ताओं का कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए इस मामले को छोड़ दिया गया है।
पहले कड़े तेवर फिर रिपोर्ट में खेल
भवन अधिकारी टीना सिसोदिया ने शुरुआत में कड़े तेवर दिखाए, लेकिन बाद में टाउनशिप के कर्ताधर्ताओं की पैरवी कर ढुलमुल रिपोर्ट पेश की। टाउनशिप निर्माण के दौरान अवैध उत्खनन और नियमों के उल्लंघन की शिकायत भी की गई थीं, जिन पर खनिज विभाग ने आठ करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगाई थी। लेकिन बाद में चुप हो, गया जबकि नियम के तहत अवैध उत्खनन या बिना रॉयल्टी चुकाए खनिज का उपयोग करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!