वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी: छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी के निधन ने पुलिस महकमे को गहरे दुख में डाल दिया है। उनके निधन की खबर से साथी पुलिसकर्मी, अधिकारी और परिचित स्तब्ध हैं। इस दुखद घटना ने उन अधिकारियों को भी भावुक कर दिया, जिन्होंने दिलीप पुरी के साथ काम किया था और उनकी कार्यशैली को करीब से देखा था।
दिवंगत टीआई दिलीप पुरी को याद करते हुए देवास के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दिलीप पुरी के साथ उनका एक प्रशासनिक और पेशेवर जुड़ाव भी रहा था।
करीब दो महीने पहले ही पुनीत गहलोत ने उन्हें खातेगांव थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया था। जिस अधिकारी को कुछ समय पहले ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, उसके असमय निधन की खबर ने उन्हें भावुक कर दिया।
दरअसल, देवास जिले में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की जान चली गई। शराब तस्करी के ट्रक का पीछा करने के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस से बचने के प्रयास में वाहन से उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि दिलीप पुरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पुलिस विभाग में कर्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
दिलीप पुरी का निधन केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उस पूरे पुलिस महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसके साथ वे लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी तैनाती, जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के लिए यह खबर व्यक्तिगत पीड़ा लेकर आई है।
पुनीत गहलोत की नम आंखें इस बात की गवाही दे रही थीं कि पुलिस की वर्दी के पीछे भी संवेदनाएं और मानवीय रिश्ते होते हैं। एक अधिकारी के रूप में जिस पुलिसकर्मी को जिम्मेदारी सौंपकर आगे बढ़ाया था, आज उसी के असमय चले जाने की पीड़ा उनके चेहरे पर साफ नजर आई।
दिलीप पुरी के निधन से देवास और आसपास के पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। उनके परिवार, सहकर्मियों और परिचितों के लिए यह ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
संबंधित समाचार

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!